इंदिरा गांधी की हत्या के 36 घंटे के भीतर क्या हुआ था ?, "31 अक्टूबर" में है जवाब

शिवाजी बताते हैं "जिस बात का हमें डर था वही हुआ, पहले हमारी फिल्म के सेट तोड़े गए और बाद में बहुत परेशान भी किया गया।"

By Manoj KumarEdited By: Publish:Wed, 31 Aug 2016 06:23 PM (IST) Updated:Wed, 31 Aug 2016 06:32 PM (IST)
इंदिरा गांधी की हत्या के 36 घंटे के भीतर क्या हुआ था ?, "31 अक्टूबर" में है जवाब

संजय मिश्रा, मुंबई। साल 1984 में 31 अक्टूबर के दिन तब की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की उन्हीं के अंगरक्षकों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। उस घटना के 24 से 36 घंटे बाद एक सिख परिवार के साथ क्या क्या हुआ था , बड़े परदे पर अब ये बताएँगे सोहा अली खान और वीर दास।

'धग' जैसी मराठी फिल्म से सर्वश्रेष्ठ निर्देशन का राष्ट्रीय पुरस्कार पा चुके निर्देशक शिवाजी लोटन पाटिल ने ' 31 अक्टूबर ' नाम से एक फिल्म बनाई है जिसका बुधवार को मुम्बई में ट्रेलर लॉच किया गया। पंजाब के एक सिख परिवार के उस माहौल से जूझने की इस दास्तान को परदे पर लाने के लिए फिल्म के निर्देशक शिवाजी को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। शिवाजी बताते हैं "हमें इस विषय पर फिल्म बनाने में बहुत डर लग रहा था लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर ने हिम्मत बंधाई तो मैंने अपना काम आगे बढ़ाया। जिस बात का हमें डर था वही हुआ, पहले हमारी फिल्म के सेट तोड़े गए और बाद में बहुत परेशान भी किया गया।"

ऋषि कपूर ने 'ऐ दिल है मुश्किल ' में खुद को देख लिया, जानिए कैसे

फिल्म के प्रोड्यूसर हैरी सचदेवा बताते हैं कि हमने जिस परिवार की कहानी पर फिल्म बनाई है उन्हें रिलीज से पहले मीडिया से रूबरू ज़रूर करवाएंगे। ये कहानी हमे इस विषय के रिसर्च के दौरान एक डायरी में मिली थी और ये डायरी उसी परिवार के एक सदस्य ने लिखी थी, उस डायरी को पढ़ने के बाद हमे लगा हमारी फिल्म की कहानी यही होनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी