सलमान के साथ फवाद खान की अगली फिल्‍म हुई डिब्‍बा बंद?

कुछ दिनों पहले सुनने में आया था कि सलमान खान की अगली प्रोडक्‍शन फिल्‍म में फवाद लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों के ही फैंस के लिए यह काफी एक्‍साइटिंग खबर थी।

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Thu, 29 Sep 2016 12:38 PM (IST) Updated:Thu, 29 Sep 2016 01:33 PM (IST)
सलमान के साथ फवाद खान की अगली फिल्‍म हुई डिब्‍बा बंद?

नई दिल्ली (जेएनएन)। उड़ी हमले के बाद भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकारों के लिए नकारात्मक माहौल बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) ने फवाद खान समेत पाकिस्तानी कलाकारों को भारत छोड़ कर चले जाने की धमकी दी थी और अब उनके बॉलीवुड फैंस के लिए एक और निराशाजनक खबर सामने आई है।

कुछ दिनों पहले सुनने में आया था कि सलमान खान की अगली प्रोडक्शन फिल्म में फवाद लीड रोल में नजर आएंगे। दोनों के ही फैंस के लिए यह काफी एक्साइटिंग खबर थी, क्योंकि पहली बार किसी फिल्म के लिए सलमान और फवाद ने हाथ मिलाया था।

यह भी पढ़ें- 'कुमकुम भाग्य' से टीवी पर लौट रहे हैं सुशांत सिंह राजपूत!

हालांकि उड़ी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच अब खबर सामने आई है कि जिस फिल्म के लिए सलमान और फवाद ने पहली बार हाथ मिलाया था, वो अब डिब्बा बंद हो गई है। जबकि डायरेक्टर नितिन कक्कड़ ने यहां तक कि फवाद को फिल्म के लिए साइन करने की पुष्टि तक कर दी थी। हालांकि अब वो इस बात से भी इंकार कर रहे हैं कि उन्होंने फिल्म के लिए फवाद को एप्रोच किया था।

आपको बता दें कि मनसे की धमकी के बाद फवाद पाकिस्तान लौट चुके हैं और मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक वो दिवाली पर रिलीज हो रही अपनी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के प्रमोशन में भी हिस्सा नहीं लेंगे। करण जौहर की इस फिल्म में रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

यह भी पढ़ें- ये क्या...आलिया ने 'गोलमाल 4' करने से किया इंकार और वजह हैं अजय देगवन!

chat bot
आपका साथी