Fatima Sana Sheikh: दंगल गर्ल फातिमा सना शेख को प्लेन में पड़ा था दौरा, बोलीं- किसी तरह बस बच गई थी जान

Fatima Sana Sheikh दंगल फिल्म की फेमस एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने पिछले दिनों अपने मिर्गी के दौरे पड़ने की बीमारी का खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने हाल ही में इसी बीमारी से जुड़ा अपना एक्सपीरियंस शेयर किया।

By Karishma LalwaniEdited By: Publish:Tue, 29 Nov 2022 05:44 PM (IST) Updated:Tue, 29 Nov 2022 07:06 PM (IST)
Fatima Sana Sheikh: दंगल गर्ल फातिमा सना शेख को प्लेन में पड़ा था दौरा, बोलीं- किसी तरह बस बच गई थी जान
File Photo of Actress Sana Fatima Sheikh

नई दिल्ली, जेएनएन। दंगल गर्ल फातिमा सना शेख ने कुछ दिन पहले मिर्गी के दौरे पड़ने की अपनी बीमारी का खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने पहले कभी इस मुद्दे पर खुलकर बात नहीं की, लेकिन हाल फिलहाल में उन्होंने खुद के एपिलेप्सी यानी कि मिर्गी के दौरे पड़ने की बीमारी से जूझने की जानकारी शेयर की। एक्ट्रेस ने जब से बारे में खुलकर बात करना शुरू किया है, तब से वह इससे जुड़ी और भी बातें शेयर कर रहीं हैं।

काम न मिलने का था डर

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, फातिमा सना शेख ने बताया कि उन्होंने शुरुआत में फिल्म मेकर्स को इस बारे में नहीं बताया क्योंकि उन्हें लगा कि इससे उनके काम पर असर पड़ेगा। वह यह नहीं चाहती थीं कि लोगों उन्हें कमजोर समझें। उन्हें डर था कि उनकी इस बीमारी का खुलासा होने पर उन्हें काम नहीं मिलेगा। साथ ही वह यह एक्सेप्ट भी नहीं करना चाहती थीं कि उन्हें न्यूरोलॉजिकल कंडीशन की दिक्कत है। लेकिन बाद में उन्होंने अपना फैसला बदला और अपनी बीमारी को स्वीकारा। एक्ट्रेस ने बताया कि वह किसी भी मूवी को करने से पहले प्रोड्यूसर्स को जानकारी देती हैं।

फ्लाइट में आए थे झटका

फातिमा सना शेख ने बताया कि एक बार उन्हें फ्लाइट में मिर्गी के दौरे पड़े थे। यह उनके लिए सबसे बड़ा झटका था। उन्होंने कहा कि वह लकी हैं कि उन्हें कुछ नहीं हुआ। किसी तरह उनकी जान बची, लेकिन उन्हें ऐसा लगने लगा था कि वह अकेले ट्रैवल नहीं कर सकतीं।

इसलिए नहीं शेयर की थी किसी से यह बात

फातिमा सना शेख ने कहा कि गांव के लोग सोचते हैं कि इसको माता आ गई, यह तो ड्रग्स करता है। लोग इन वजहों से शादी तक नहीं करते, क्योंकि उन्हें इस तरह की चीजों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती। उन्हें काम न मिलने का भी डर रहता है। एक्ट्रेस ने बताया कि इसी बात का डर उन्हें भी था और इसलिए उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताई थी। 

फातिमा सना शेख वर्क फ्रंट

फातिमा सना शेख को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की थ्रिलर मूवी 'थर' में देखा गया था। उनके अपकमिंग वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस विक्की कौशल के साथ फिल्म 'सैम बहादुर' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनकी किटी में 'धक-धक' नाम की भी मूवी है।

यह भी पढे़ं: चाहत खन्ना ने चेतन भगत को बताया इज्ज्तदार इंसान, उर्फी जावेद बोलीं- कल जब तुम्हारी बेटियां बड़ी होंगी...

यह भी पढ़ें: चाहत खन्ना ने चेतन भगत को बताया इज्ज्तदार इंसान, उर्फी जावेद बोलीं- कल जब तुम्हारी बेटियां बड़ी होंगी..

chat bot
आपका साथी