Fatima Sana Shaikh ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, पोस्ट शेयर कर की सुरक्षित रहने की अपील

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो शेयर कर लगातार अपने फैंस से संवाद करती रहती हैं। साथ ही देश के तमाम मुद्दों पर अपनी राय भी व्यक्त करती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक चौका देने वाली जानकारी शेयर की है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 06:37 PM (IST)
Fatima Sana Shaikh ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, पोस्ट शेयर कर की सुरक्षित रहने की अपील
Fatima Sana Shaikh took a break from social media. photo source @fatimasanashaikh instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो शेयर कर लगातार अपने फैंस से संवाद करती रहती हैं। साथ ही देश के तमाम मुद्दों पर अपनी राय भी व्यक्त करती हैं। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक चौका देने वाली जानकारी शेयर की है, जिससे उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री फतिमा ने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर दी। इस पोस्ट को इंस्टा. स्टोरी पर शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘सोशल मीडिया से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले रही हूं। अपना ध्यान रखना और सुरक्षित रहना दोस्तों।’

एक्ट्रेस के सोशल मीडिया से ब्रेक से उनके फैंस काफी उदास नजर आ रहे हैं और पोस्ट पर कमेंट कर उनसे सोशल मीडिया ना छोड़ ने का आग्रह कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो फिल्म अजीब दास्तां के को-स्टार के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं।

वहीं वीडियो में अजीब दास्तां को देखे के लिए 5 रीजनों को बता रहे हैं कि, इस वजह से फैंस को फिल्म को देखना चाहिए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Fatima Sana Shaikh (@fatimasanashaikh)

बता दें अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने बॉलीवुड में फिल्म ‘चाची 420’ से डेब्यू किया है। इस फिल्म में उन्होंने कमल हसन और तब्बू की बेटी का किरदार निभाया है। जिसके बाद उन्होंने कई फिल्म में अहम किरदार निभाएं हैं।

लेकिन उन्हें पहचान आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ से मिली। जिसमें उन्होंने आमिर खान के साथ लीड रोल प्ले किया है। हाल ही में अभिनेत्री को फिल्म ‘लूडो’ और ‘सूरज पे मंगल भारी’ में देखा गया था। फिल्म ‘लूडो’ में वो अभिषेक बच्चन, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव के साथ नजर आईं थीं। वहीं फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ में दिलजीत दोसांझ और मनोज बाजपेयी के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं।

chat bot
आपका साथी