मशूहर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का 79 साल की उम्र में निधन, कंगना रनोट ने दी श्रद्धांजलि

मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल अब दुनिया में नहीं रहे। उनका तमिलनाडु के कोयंबटूर में बुधवार को 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। सत्य पॉल फैशन की दुनिया का एक बड़ा नाम थे। उन्होंने कई ब्रांडेड गारमेंट्स कंपनी के लिए कपड़े डिजाइन किए थे।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 03:41 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 03:41 PM (IST)
मशूहर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का 79 साल की उम्र में निधन, कंगना रनोट ने दी श्रद्धांजलि
मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल का निधन, तस्वीर: पुनीत नंदा के फेसबुक पोस्ट से

मशहूर फैशन डिजाइनर सत्य पॉल अब दुनिया में नहीं रहे। उनका तमिलनाडु के कोयंबटूर में बुधवार को 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। सत्य पॉल फैशन की दुनिया का एक बड़ा नाम थे। उन्होंने कई ब्रांडेड गारमेंट्स कंपनी के लिए कपड़े डिजाइन किए थे। सत्य पॉल पिछले महीने से काफी बीमार चल रहे थे। उन्हें दिसंबर में स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था। इसके बाद उनका इलाज चल रहा था।

वहीं कुछ समय बाद सत्य पॉल ईशा योगा सेंटर चले गए थे। सत्य पॉल के निधन की जानकारी उनके बेटे पुनीत नंदा ने दी है। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी सत्य पॉल के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख जताया है। वहीं पुनित नंदा ने सोशल मीडिया पर पिता सत्या पॉल की तस्वीरें साझा करते हुए भावुक पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने संदेश भेजे हैं। उन्हें 2 दिसंबर को स्ट्रोक हुआ था और जैसा कि वह धीरे-धीरे अस्पताल में ठीक हो रहे थे, उनकी एकमात्र इच्छा थी कि वह उन सभी चीजों को प्राप्त कर ले जो उनकी निगरानी में की जा रही थी।'

Om Shanti 🙏 https://t.co/GBlWx1C0vi" rel="nofollow

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 7, 2021

पुनीत नंदा ने पोस्ट में आगे लिखा, 'किसी तरह से हमें डॉक्टरों ने उन्हें घर वापस ले जाने की सहमति दे दी थी और हम वापस उन्हें ईशा योगा सेंटर ले आए। वह यहां साल 2015 से आ रहे थे। वह अपनी मर्जी से गुरु के आशीर्वाद से शांति से गुजरे। ज्यादातर लोग जागरूक नहीं हैं कि वह एक डिजाइनर या उद्यमी से ज्यादा एक दृढ़ता के साधक थे। 70 के दशक में उनकी आंतरिक यात्रा शुरू हुई थी। कृष्णमूर्ति, फिर बाद में उन्होंने ओशो से सन्यास लिया। 1990 में ओशो के जाने के बाद, हालांकि वह दूसरे मास्टर की तलाश नहीं कर रहे थे, लेकिन उन्होंने 2007 में सद्गुरु की खोज की थी । उन्होंने तुरंत योग के मार्ग का आनंद लेना शुरू कर दिया और अंततः 2015 में यहां चले आए।'

Satya Paul 2Feb 1942 - 6Jan 2021 Thank you to all who have sent messages... a few notes about his passing... He had...Posted by Puneet Nanda on Wednesday, 6 January 2021

'वह आध्यात्मिकता की ओर सैकड़ों लोगों के लिए द्वार बन गए हैं। और सभी गुरुओं के साथ रहने लगे। जो लोग जीवन में किसी भी मोड़ पर उनके साथ रहे हैं उन्हें याद करेंगे, जिन्होंने बिना किसी संकोच या बाधा के प्यार की बारिश की। यह उनके लिए सबसे बड़ा वसीयतनामा है क्योंकि वह बिना किसी भय के खुशी से चला गए।' पुनीत नंदा के अलावा ईशा योगा सेंटर ने भी सत्य पॉल के निधन की जानकारी दी है। ईशा योगा सेंटर के संस्थापक सद्गुरु ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सत्य पॉल के निधन की जानकारी दी और उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि भी दी है।  

#SatyaPaul, a shining example of what it means to live with immeasurable passion and unrelenting involvement. The distinct vision you brought to the Indian #fashion industry is a beautiful tribute to this. A privilege to have had you amongst us. Condolences & Blessings. -Sg pic.twitter.com/DNMZ0DXvOf— Sadhguru (@SadhguruJV) January 7, 2021

chat bot
आपका साथी