8 साल के हुए फराह खान के तीनों बच्चे, ट्विटर पर शेयर की क्यूट तस्वीरें

फिल्ममेकर फराह खान आज अपने तीनों बच्चों का 8 वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने बच्चों के बर्थडे पर फराह ने ट्विटर पर उनकी दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें तीनों के जन्म के समय की और दूसरी उनकी लेटेस्ट पिक है, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रहे हैं।

By Suchi SinhaEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2016 04:20 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2016 05:22 PM (IST)
8 साल के हुए फराह खान के तीनों बच्चे, ट्विटर पर शेयर की क्यूट तस्वीरें

मुंबई। फिल्ममेकर फराह खान आज अपने तीनों बच्चों का 8 वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने बच्चों के बर्थडे पर फराह ने ट्विटर पर उनकी दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें तीनों के जन्म के समय की और दूसरी उनकी लेटेस्ट पिक है, जिसमें वो बेहद क्यूट लग रहे हैं।

Never lose sight of what life truly is meant to be..Time flies quicker than v know..2realise that wait 4 next tweet pic.twitter.com/MLlbu1ZEft

— Farah Khan (@TheFarahKhan) February 11, 2016

देखें, 'जय गंगाजल' में प्रियंका का दबंग अंदाज

फराह के तीनों बच्चों की ये लेटेस्ट तस्वीर है। दो बेटियों के साथ एक बेटा है, तीनों इस फोटो में मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ बच्चों के लिए फराह ने अपने जज्बात भी साझा किए हैं, कि 'कैसे तुम्हारे प्यार और साथ में 8 साल निकल गए पता ही नहीं चला।'

8 yrs today!! Like I said.. Time flies..with the ones u love.. Without them it doesn't even move.. pic.twitter.com/BssxdrKqjW

— Farah Khan (@TheFarahKhan) February 11, 2016

टीवी शो 'तमन्ना' में नजर आएंगी सोनाली कुलकर्णी

बच्चों के जन्मदिन के साथ आज फराह के ट्विटर पर 3 मिलियन फाॅलोवर्स हो गए हैं। यानी दो-दो खुशियां एक साथ। आपको बता दें, कि फराह ने साल 2004 में अपनी 'फिल्म मै हूं ना' के एडिटर सिरिश कुंद्रा से शादी की थी और 43 साल की उम्र में फराह ने आईवीएफ तकनीक के जरिए साल 2008 में अपने तीनों बच्चों को जन्म दिया।

chat bot
आपका साथी