सलमान ख़ान पृथ्वी के सबसे बड़े सुपरस्टार, उनके नाम से बिक रही हैं टिकटें

सलमान अपनी आने वाली फ़िल्म 'टाइगर ज़िन्दा है' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपनी को एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ सलमान ऑस्ट्रिया में शूटिंग कर रहे हैं।

By Hirendra JEdited By: Publish:Mon, 20 Mar 2017 09:09 AM (IST) Updated:Mon, 20 Mar 2017 09:30 AM (IST)
सलमान ख़ान पृथ्वी के सबसे बड़े सुपरस्टार, उनके नाम से बिक रही हैं टिकटें
सलमान ख़ान पृथ्वी के सबसे बड़े सुपरस्टार, उनके नाम से बिक रही हैं टिकटें

मुंबई। बॉलीवुड में सलमान ख़ान सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले स्टार एक्टर हैं। फ़िल्में उनके नाम से चलती हैं। बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में उनकी ज़बरदस्त फैन फॉलोविंग है। अगर ऐसे में कोई 'सलमान ख़ान पृथ्वी के सबसे बड़े सुपरस्टार' कह कर उनके नाम से टिकट बेच रहा हो तो आश्चर्य कैसा?

दरअसल, Far East and Down Under टूर के तहत सलमान ख़ान कई स्टेज शोज करने वाले हैं, जहां सलमान के बारे में यह बताकर ही टिकट बेचा जा रहा है कि वो पृथ्वी के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। टिकटें भी उनके नाम से बिक रही हैं। शो के आयोजकों को टिकटें बेचने का यही फार्मूला हिट लगा! सलमान ख़ान आने वाले महीनों में लगातार स्टेज शोज करने वाले हैं। इस ख़बर से तो यही लगता है कि विदेशों में भी सलमान की फैन फॉलोविंग ज़बरदस्त तरीके से बढ़ रही है।

इसे भी पढ़ें: सुनील ग्रोवर से लड़ाई पर कपिल शर्मा की सफाई, फैंस ने उन्हें लताड़ा

बहरहाल, इनदिनों सलमान अपनी आने वाली फ़िल्म 'टाइगर ज़िन्दा है' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अपनी को एक्ट्रेस कटरीना कैफ के साथ सलमान ऑस्ट्रिया में शूटिंग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी