Exclusive : विद्या का मानना है जो बॉलीवुड में होता है वही ऑस्कर में भी हुआ

विद्या बालन जल्द फिल्म 'बेगम जान' में नज़र आएंगी। फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Wed, 01 Mar 2017 02:18 PM (IST) Updated:Wed, 01 Mar 2017 03:31 PM (IST)
Exclusive : विद्या का मानना है जो बॉलीवुड में होता है वही ऑस्कर में भी हुआ
Exclusive : विद्या का मानना है जो बॉलीवुड में होता है वही ऑस्कर में भी हुआ

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने माना जो ऑस्कर अवार्ड्स में अवॉर्ड को लेकर कन्फ्यूजन हुआ वह हुआ वह बॉलीवुड में भी होता रहा है। 

फिल्म अभिनेत्री विद्या बालन ने हाल ही में हुए ऑस्कर अवार्ड्स अन्य लोगों की तरह टीवी पर बड़ी उत्सुकता के साथ देखा लेकिन जो ऑस्कर के मंच पर हुआ उसकी उन्हें उम्मीद नहीं थी। विद्या ने बताया कि, इस बार के हुए ऑस्कर अवार्ड्स दुनिया भर के लिए एक अनोखा अनुभव है। ऐसा भी हो सकता है या कुछ भी सो सकता है यह अब साबित हो गया। इस बारे में आगे बताते हुए विद्या ने कहा कि हमारे यहां यह होता है यह हम जानते हैं। पर हमेशा लगता था कि हॉलीवुड में नहीं होगा पर यह वहां भी हुआ। गौरतलब है कि हाल ही में हुए 89 वें ऑस्कर अवार्ड्स में बेस्ट फिल्म का अवार्ड फिल्म 'मून लाइट' को दिया गया लेकिन 'मून लाइट' फिल्म को अवार्ड मिलने से पहले फिल्म 'ला ला लैंड' के नाम की घोषणा हुई थी। जिसके बाद स्टेज पर फिल्म 'ला ला लैंड' और फिल्म 'मून लाइट' दोनों की टीम ऑस्कर अवार्ड् लेने स्टेज पर चढ़ गई। इसके बाद अवार्ड दे रहे व्यक्ति ने खुलासा किया कि उन्हें गलती से गलत एन्वेलप दे दिया गया। जिसमें 'मून लाइट' की जगह फिल्म 'ला ला लैंड' का नाम था। इसके बाद स्टेज पर कुछ समय के लिए कन्फ्यूजन का माहौल था।

Exclusive : विद्या बालन ने कहा सभी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार

विद्या बालन जल्द फिल्म 'बेगम जान' में नज़र आएंगी। फिल्म का निर्देशन श्रीजीत मुखर्जी ने किया है।

chat bot
आपका साथी