रामायण- महाभारत ही नहीं, इन 5 कार्यक्रम के हिट होने से भी दूरदर्शन बना नंबर वन चैनल

Doordarshan Hit Program दूरदर्शन पर पुराने कार्यक्रमों का प्रसारण किया जा रहा है जिस वजह से दूरदर्शन भारत का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला चैनल बना गया है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Sun, 19 Apr 2020 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 19 Apr 2020 08:15 AM (IST)
रामायण- महाभारत ही नहीं, इन 5 कार्यक्रम के हिट होने से भी दूरदर्शन बना नंबर वन चैनल
रामायण- महाभारत ही नहीं, इन 5 कार्यक्रम के हिट होने से भी दूरदर्शन बना नंबर वन चैनल

नई दिल्ली, जेएनएन। दूरदर्शन पिछले दो हफ्तों से नंबर वन चैनल है यानी दो हफ्तों से दूरदर्शन को सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। ओवरऑल रेटिंग की बात करें तो दो हफ्तों से दूरदर्शन नंबर वन पर है और दूरदर्शन नेटवर्क के दर्शकों में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। दरअसल, लॉकडाउन के दौरान रामायण और महाभारत समेत कई कार्यक्रमों का दोबारा प्रसारण करने से दूरदर्शन के दर्शकों में बढ़ोतरी हुई है।

सबसे ज्यादा देखा जाता है रामायण

अगर सभी कार्यक्रमों की बात करें सबसे ज्यादा रामायण को पसंद किया जा रहा है और रामायण के दर्शक सबसे ज्यादा हैं। रामायण ने सभी चैनल्स के सभी सीरियल्स को पीछे छोड़ दिया है और दिन में दो बार प्रसारित होने वाली रामायण सबसे आगे हैं। लोग महाभारत को भी पसंद कर रहे हैं। वहीं, दूरदर्शन पर कई पुराने सीरियल्स भी प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनकी व्यूवरशिप भी काफी ज्यादा है। आपको बताते हैं कि रामायण और महाभारत के अलावा अन्य कार्यक्रमों की क्या रिपोर्ट है...

शक्तिमान- बार्क की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 13वें हफ्ते में शक्तिमान के प्रसारित होने से व्यूवरशिप 20.8 हो गई, जो पहले इस स्लॉट में 1.7 थी। बता दें कि शक्तिमान शाम 8 बजे के स्लॉट में प्रसारित होता है।

बुनियाद- दूरदर्शन पर शाम 5 बजे के स्लॉट में बुनियाद का प्रसारण होता है और 13वें हफ्ते में इस स्लॉट की व्यूवरशिप 4.5 हो गई है, जो पहले 0.02 थी।

The return of the golden era shows on @DDNational and @SunTV engaged viewers on TV further, taking people down memory lane.#BARCIndia #WhatIndiaWatches #Covid19 #DD #SunTV #Shaktimaan #Buniyaad #DekhBhaiDekh #Circus #ByomkeshBakshi #ShrimaanShrimati #MettyOli #Thangham #Week13 pic.twitter.com/AMpuvqncdn

— BARCIndia (@BARCIndia) April 13, 2020

देख भाई देख- दूरदर्शन पर देख भाई देख का प्रसारण शाम 6 बजे होता है। इस स्लॉट पर दूरदर्शन की व्यूवरशिप 0.03 रहती थी, जो आप 20.8 हो गई है।

व्योमकेश बक्शी- दूरदर्शन पर सुबह 11 बजे प्रसारित होने वाले व्योमकेश बक्शी की वजह से इस स्लॉट में भी 2.6 फीसदी का इजाफा हुआ और व्यूवरशिप 1.7 से 4.5 हो गई है।

श्रीमान श्रीमती- श्रीमान श्रीमती का प्रसारण शाम 4 बजे होता है और इसकी वजह से इस स्लॉट की व्यूवरशिप 0.4 से 0.8 हो गई है।

अगर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की संयुक्त लिस्ट देखें तो यहां भी पहला स्थान डीडी नेशनल के शो रामायण को मिला है, जिसने 61397 इम्प्रेशंस हासिल किये। वहीं, दूसरे स्थान पर डीडी भारती का शो महाभारत है, जिसे 16750 इम्प्रेशंस मिले हैं। बाक़ी तीनों स्थान दंगल चैनल के शो प्यार की लुका छुपी, महिमा शनिदेव की और बाबा ऐसो वर ढूंढो को इसी क्रम में मिले हैं।  

chat bot
आपका साथी