Dia Mirza ही नहीं शादी से पहले ये मशहूर अभिनेत्रियां भी हो गई थीं प्रेग्नेंट, देखें पूरी लिस्ट

दिया मिर्जा ने हाल में अपना बेबी बंप प्लॉन्ट करते हुए ये अनाउंस किया की वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से लोगों में ये जानने की खलबली मच गई कि एक्ट्रेस वैभव रेखी से शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 02:43 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 02:46 PM (IST)
Dia Mirza ही नहीं शादी से पहले ये मशहूर अभिनेत्रियां भी हो गई थीं प्रेग्नेंट, देखें पूरी लिस्ट
Photo Credit - Neha Dhupia - Dia Mirza Insta Account

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने हाल में अपना बेबी बंप प्लॉन्ट करते हुए ये अनाउंस किया की वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। दिया ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद से लोगों में ये जानने की खलबली मच गई कि एक्ट्रेस वैभव रेखी से शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं, इसी वजह से उन्होंने जल्दबाज़ी में ये शादी की। जिसके बाद एक यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए दिया ने ये साफ कर दिया कि वो प्रेग्नेंट थीं सिर्फ इसलिए उन्होंने शादी नहीं की, हां लेकिन ये सच है कि शादी से पहले ही उन्हें पता चल गया था कि वो प्रेग्नेंट हैं। वैसे दिया ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं हैं जो शादी से पहले प्रेग्नेंट हुई हों ऐसी और भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं और बाद में उन्होंने शादी की। हम बताते हैं उन अभिनेत्रियों के नाम :

कोंकणा सेन शर्मा : एक्टर रणवीर शौरी लंबे वक्त तक डेट करने के बाद कोंकणा सेन शर्मा ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी और 2011 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। माना जाता है कि कोंकणा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। हालांकि अब रणवीर और एक्ट्रेस एक दूसरे से अलग हो चुके हैं।

नेहा धूपिया : नेहा धूपिया ने साल 10 मई 2018 में एक्टर अंगद बेदी से शादी कर ली थी। नेहा की शादी की किसी को कानों कान खबर नहीं पड़ी थी और शादी के 6 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने एक बेटी को जन्म दिया। कपल इस बात का स्वीकार भी कर चुका है कि नेहा शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।

कल्कि केंकला :बॉलीवुड एक्ट्रेस कल्कि केंकला एक बेटी की मां बन चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने ब्वॉयफ्रेंड गाय हेर्शबर्ग से शादी नहीं की है। क्लिक ने अपने रिलेशनशिप और प्रेग्नेंसी दोनों के बारे में सोशल मीडिया के जरिए ही अनाउंस किया था।

नताशा स्टानकोविक : इंडियन क्रिकेटर हार्तिक पांड्या की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस नताशा स्टानकोविक शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। प्रेग्नेंसी के बाद नताशा ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान की हार्दिक से शादी कर ली। दोनो के पास अब एक बेटा है।

श्रीदेवी : दिवंगत एक्ट्रेस बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने ये स्वीकार किया था कि वो शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं। जब श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी की थी उस वक्त 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं। जिसके बाद जाह्नवी कपूर का जन्म हुआ।

अमृता अरोड़ा : अमृता अरोड़ा ने शादी से पहले ही कंसीव कर लिया था जिसके बाद उन्होंने जल्दबाजी में बिजनेसमैन शकील लदाक से शादी कर ली। कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी की वजह से अमृता ने चोरीछुपे शकील लदाक से शादी कर ली।

महिमा चौधरी : कहा जाता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। साल 2006 में उन्होंने बॉबी चौधरी से शादी कर ली और कुछ ही महीनों बाद बेटी को जन्म दिया। हालांकि उनके और बॉबी के बीच कुछ ठीक नहीं चला जिसके बाद साल 2013 में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि में एक इंटरव्यू के दौरान महिमा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी की कुछ कड़वी यादों को शेयर भी किया था।

नीना गुप्ता: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना एक्ट्रेस वेस्ट इंडीज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप के दौरान ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। उसके बाद उन्होंने मसाबा को जन्म दिया। नीना ने मसाबा को 19 सालों तक सिंगल मदर के रूप में पाला। उसके बाद 2008 में विवेक मेहरा से शादी कर ली।

chat bot
आपका साथी