विदेश में प्रियंका पुकारे जाने वाली घटना पर बोलीं दीपिका - यह रेसिज्म है, मजाक नहीं

दीपिका इस वर्ष कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा एक बड़े ब्यूटी प्रोडक्ट की ब्रांड एम्बेसडर के रूप में लेंगी।

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 05 May 2017 07:54 PM (IST) Updated:Fri, 05 May 2017 07:54 PM (IST)
विदेश में प्रियंका पुकारे जाने वाली घटना पर बोलीं दीपिका - यह रेसिज्म है, मजाक नहीं
विदेश में प्रियंका पुकारे जाने वाली घटना पर बोलीं दीपिका - यह रेसिज्म है, मजाक नहीं

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अभी कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण को विदेशी मीडिया ने गलती से दीपिका पादुकोण की जगह प्रियंका चोपड़ा कह कर पुकारा था। उसके बाद वह वीडियो भारत में काफी वायरल हुआ।

मुंबई में कान महोत्सव से जुड़े एक कार्यक्रम का हिस्सा बनने आईं दीपिका से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस पर विदेशी मीडिया पर रेसिज्म का इल्जाम लगाते हुए कहा कि यह सिर्फ मेरे लिए कही गई बात नहीं थी। यह हम में से किसी के साथ भी हो सकता है और यह मुद्दा सिर्फ इगनोरेंस का मुद्दा नहीं है, बल्कि यह रेसिज्म भी है। यह मजाक वाली बात नहीं थी। यह जरूरी नहीं कि अगर दो लोग एक ही रंग के होंगे, तो वह एक ही व्यक्ति भी हों। सो, यह भारत की मीडिया का भी फर्ज बनता है कि इस बात को बढ़ावा देने की बजाय और इस बात को मीडिया में लगातार खबर बनाने की बजाय उन लोगों को एजुकेट किया जाये। बताते चलें कि कुछ दिनों पहले ही दीपिका जब एक विदेशी एयरपोर्ट में एंट्री ले रही थीं, उस वक्त उन्हें प्रियंका प्रियंका कह कर बुलाया गया था। चूंकिं प्रियंका हॉलीवुड में पिछले कई सालों से काम कर रही हैं और वह इंडियन हैं, वहां की मीडिया दीपिका और उन्हें लेकर कंफ्यूज हो गई थी।

यह भी पढ़ें: बीमारी में ईशा गुप्ता करती हैं दादी मां के नुस्खों का इस्तेमाल

हालांकि दीपिका ने उस दिन रियेक्ट नहीं किया था, लेकिन सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर दीपिका का काफी माखौल उड़ाया गया था। दीपिका इस वर्ष कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा एक बड़े ब्यूटी प्रोडक्ट की ब्रांड एम्बेसडर के रूप में लेंगी। 

chat bot
आपका साथी