प्यार के रिश्ते बहुत उलझाने वाले होते हैं- दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण कहती हैं "यह बहुत ही मुश्किल है कि आपको कोई ऐसा मिले जिसे इस बात से ज़्यादा परेशानी न हो कि आप उससे अधिक कमाती हैं और वो कम।"

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Wed, 18 Oct 2017 06:22 PM (IST) Updated:Sat, 21 Oct 2017 11:12 AM (IST)
प्यार के रिश्ते बहुत उलझाने वाले होते हैं- दीपिका पादुकोण
प्यार के रिश्ते बहुत उलझाने वाले होते हैं- दीपिका पादुकोण

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। दीपिका पादुकोण ने माना कि प्यार के रिश्ते निभाना बहुत कठिन काम है क्योंकि रिलेशनशिप में पड़े बहुत सारे प्रेमी कई सारी बातों को हज़म नहीं कर पाते।

दीपिका पादुकोण भी एक समय रणबीर कपूर के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थीं और आजकल उनकी रणवीर सिंह से गहरी वाली दोस्ती है। हालांकि मुंबई में हेमा मालिनी के बुक लॉन्च के दौरान दीपिका ने किसी का भी नाम नहीं लिया लेकिन प्यार के लेकर अपने दिल की बात कह ही डाली। दीपिका ने कहा कि ऐसे प्यार को ढूंढना बहुत मुश्किल है, जो रिश्ते में दूसरे पक्ष को समझ सकें। रिश्ते तो ऐसे भी होते हैं कि उसे तो आपसे ज़्यादा पैसे कमाने वाली बात भी हज़म नहीं होती। दीपिका पादुकोण कहती हैं "हम फिल्म के लिए जो भी काम मिलता है उसे करने में पूरी जान लगा देते हैं ताकि हमें फिल्मों में लगातार काम मिलता रहे। इसी सिलसिले में हम इंडस्ट्री के सबसे अच्छे निर्देशकों के साथ काम करने का प्रयास करते हैं । जहां तक प्यार के संबंधों की बात है, वह बहुत ही उलझे हुए होते हैं। यह बहुत ही मुश्किल है कि आपको कोई ऐसा मिले जिसे इस बात से ज़्यादा परेशानी न हो कि आप उससे अधिक कमाती हैं और वो कम। इसके अलावा वह आपकी सफलता को समझ सकें ऐसा भी नहीं है।"

यह भी पढ़ें:पद्मावती हमला: गुस्से से भड़क उठीं दीपिका पादुकोण, IB मंत्री से कहा -एक्शन लीजिये

 

दीपिका हमेशा से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर सावधान रही हैं। कई बार उन्होंने कहा है कि उनके निजी जीवन में क्या हो रहा है वो दूसरों के साथ सार्वजानिक रूप से शेयर नहीं करना चाहतीं। दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावती' एक दिसंबर को आने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। फिल्म में शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की भी अहम भूमिकाएं है।

chat bot
आपका साथी