मशहूर गायक दलेर मेहंदी मानव तस्करी मामले में दोषी, दो साल की सजा

पंजाब के प्रसिद्ध गायक कई बॉलीवुड फिल्मों के सुपरहिट गीतों को आवाज दे चुके हैं।

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 16 Mar 2018 02:24 PM (IST) Updated:Fri, 16 Mar 2018 02:24 PM (IST)
मशहूर गायक दलेर मेहंदी मानव तस्करी मामले में दोषी, दो साल की सजा
मशहूर गायक दलेर मेहंदी मानव तस्करी मामले में दोषी, दो साल की सजा

मुंबई। मशहूर गायक दलेर मेहंदी को पंजाब की पटियाला अदालत ने मानव तस्करी का दोषी ठहराया है। इस सिलसिले में उन्हें दो साल की सजा सुनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार दलेर मेहंदी के पंजाब पुलिस की कस्टडी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक दलेर मेहंदी के भाई शमशेर सिंह को भी अदालत में दोषी माना गया है। 

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी मुश्किलों में आ गए हैं। हाल ही में उन्हें पंजाब की पटियाला अदालत ने मानव तस्करी का दोषी ठहराया है। इसमें अदालत ने उनके भाई शमशेर सिंह को भी दोषी माना है। बताया जा रहा है कि, ये दोनों लोगों को खुदका क्रू मैंबर बताकर गैरकानूनी तरीके से विदेश लेकर जाते थे। जानकारी के मुताबिक 1998 और 1999 के दौरान इन दोनों भाइयों ने दस लोगों को अवैध रूप से अमेरिका पहुंचाया था। दलेर मेहंदी और अन्य के खिलाफ 2003 में मानव तस्करी का केस दर्ज किया गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन दोनों के खिलाफ कुल 31 मामले पाए गए थे। 1998 और 1999 में अमेरिका में दलेर ने शो किए थे। बताया जा रहा है कि, इस दौरान अपने क्रू के 10 लोगों को इन्होंने अमेरिका में ही छोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें: Video: दिन-दिन गिनके ख़त्म इंतज़ार, जैकलिन ने लाई बहार, ये है माधुरी का एक दो तीन चार

आपको बता दें कि, पंजाब के प्रसिद्ध गायक कई बॉलीवुड फिल्मों के सुपरहिट गीतों को आवाज दे चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: Box Office: एक हफ़्ते में हेट स्टोरी 4 को इतने करोड़, SKTKS का सैकड़ा अब...

chat bot
आपका साथी