Coronavirus Lockdown: विजय देवरकोंडा ने मिडिल क्लास फंड बनाकर की 17000 परिवारों की मदद

Coronavirus Lockdown विजय ने मिडिल क्लास परिवारों के नाम एक खुला खत भी लिखा जिसमें बताया कि उन्होंने 8 हज़ार से अधिक डॉनर्स ने इसमें योगदान दिया जबकि 535 स्वयंसवकों ने मदद की।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 04 Jun 2020 05:44 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 07:58 AM (IST)
Coronavirus Lockdown: विजय देवरकोंडा ने मिडिल क्लास फंड बनाकर की 17000 परिवारों की मदद
Coronavirus Lockdown: विजय देवरकोंडा ने मिडिल क्लास फंड बनाकर की 17000 परिवारों की मदद

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना वायरस की वजह से देशभर में हुए लॉकडाउन ने तमाम प्रवासियों को बेघर और बेरोज़गार कर दिया था, जिसकी कई तस्वीरें सामने आयीं। इस प्रवासियों की मदद के लिए भी कई हाथ उठे। मगर, तमाम मिडिल क्लास परिवार भी ऐसे थे, जिन्हें मदद की सख़्त ज़रूरत थी। अर्जुन रेड्डी स्टार विजय देवरकोंडा ने ऐसे ही परिवारों की मदद की ज़िम्मेदारी उठाई। 

विजय ने अपनी चैरिटी संस्था द देवरकोंडा फाउंडेशन के ज़रिए ज़रूरतमंदों तक मदद पहुंचाई। विजय के प्रवक्ता के मुताबिक, फाउंडेशन ने अब 17,723 मध्यम वर्गीय परिवारों को किराने का सामान और बुनियादी ज़रूरतों की चीज़ें पहुंचाई हैं, जिसमें 1 करोड़ 70 लाख रुपये की राशि ख़र्च हो चुकी है।

विजय के फाउंडेशन ने मदद के दौरान इस बात का ध्यान रखा कि फिजूलख़र्ची बिल्कुल ना हो और सही मायनों में जो ज़रूरतमंद हैं, उन तक मदद पहुंचे। इसके लिए उन परिवारों की जानकारी का बारीकी से आंकलन किया गया था। संगठन ने कॉरपोरेट्स और सक्षम लोगों से इसमें सहयोग करने की गुज़ारिश की, जिसके बाद 535 लोगों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। 

विजय ने मिडिल क्लास परिवारों के नाम एक खुला खत भी लिखा, जिसमें बताया कि उन्होंने 8 हज़ार से अधिक डॉनर्स ने इसमें योगदान दिया, जबकि 535 स्वयंसवकों ने मदद की। इन सबने मिलकर मिडिल क्लास फंड बनाया। 

कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान तमाम फ़िल्म इंडस्ट्री के कलाकार और सेलेब्रिटीज़ मदद के लिए आगे आये। दक्षिण भारतीय फ़िल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने पीएम और सीएम फंड में दान दिया। वहीं, बॉलीवुड ने लॉकडाउन के दौरान मदद के लिए दोनों हाथ खोल दिये।

अक्षय कुमार ने 25 करोड़ रुपये पीएम केयर्स फंड को दिये, वहीं उन्होंने मुंबई पुलिस, बीएमसी कर्मियों और डेली वेज़ वर्कर्स की मदद के लिए भी हाथ बढ़ाया। अक्षय के अलावा अजय देवगन, शाह रुख़ ख़ान, सलमान ख़ान, आमिर ख़ान और तमाम कलाकार अपने-अपने स्तर से ज़रूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। 

सोनू सूद ने प्रवासियों को उनके घर भेजने का ज़िम्मा उठाया। सोशल मीडिया के ज़रिए वो लोगों से उनकी जगह और पता पूछते हैं और उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने की पहल करते हैं। 

chat bot
आपका साथी