Christian Dior Show: शो में भाग लेने पहुंचे अनुष्का-विराट, सोनम कपूर, रेड कारपेट पर दिखाया टशन

Christian Dior Show क्रिश्चियन डीओर शो का आयोजन मुंबई में किया गया है। इसमें कई कलाकारों ने भाग लिया है। इसमें अनुष्का शर्मा विराट कोहली अनन्या पांडे और सोनम कपूर शामिल है। सभी इस अवसर पर काफी खुश नजर आ रहे थे।

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 30 Mar 2023 09:48 PM (IST) Updated:Thu, 30 Mar 2023 09:48 PM (IST)
Christian Dior Show: शो में भाग लेने पहुंचे अनुष्का-विराट, सोनम कपूर, रेड कारपेट पर दिखाया टशन
Christian Dior Show: क्रिश्चियन डीओर मुंबई शो में कई कलाकारों ने भाग लिया है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Christian Dior Show: क्रिश्चियन डीओर मुंबई शो में कई कलाकारों ने भाग लिया है। इसमें अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, सोनम कपूर, अनन्या पांडे शामिल है। वहीं, इस अवसर पर ईशा अंबानी और राधिका मर्चेंट भी नजर आई। क्रिश्चियन डीओर 2023 फैशन शो मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास आयोजित किया गया था।

अनुष्का शर्मा ने पीले रंग की ड्रेस पहन रखी थी

इस अवसर पर अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, सोनम कपूर, अनन्या पांडे, श्वेता बच्चन जैसे लोगों ने भाग लिया। अनुष्का शर्मा ने पीले रंग की ड्रेस पहन रखी थी। वहीं, उन्होंने डीओर मिनी बैग ले रखा था। विराट ने इस अवसर पर खाकी सूट पहन रखा था। वहीं, उन्होंने व्हाइट शर्ट पहन रखी थी। उनका वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। यह बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अनन्या पांडे ने पिंक आउटफिट पहन रखा था

सोनम कपूर ने ड्रेस पहन रखा था। अनन्या पांडे ने पिंक आउटफिट पहन रखा था। वह काफी खूबसूरत लग रही थी। वहीं, ईशा अंबानी के अलावा राधिका मर्चेंट को भी देखा गया। दोनों लेडी डीओर बैग लिए हुई थी। गेटवे ऑफ इंडिया की पृष्ठभूमि में इस फैशन शो का आयोजन किया गया था। यह एक फैशन ब्रांड है। इसे कई कलाकार पसंद भी करते है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अनुष्का विराट को इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर कार्यक्रम में भी देखा गया था

अनुष्का शर्मा विराट कोहली को इसके पहले इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर कार्यक्रम में भी देखा गया था। दोनों ने हाल ही में अपना नया एनजीओ सेवा लांच किया है। दोनों इसके पहले अपना अलग-अलग एनजीओ चलाते थे। हालांकि, बाद में दोनों ने इसे मिला कर एक एनजीओ 'सेवा' नाम से रखने का निर्णय लिया है। दोनों ने हाल ही में इसे लेकर एक घोषणा भी की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

अनुष्का विराट की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है

अनुष्का शर्मा विराट कोहली की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है। दोनों का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी फेमस है। दोनों कई ब्रांड्स भी साथ में मिलकर प्रमोट करते है। अनुष्का शर्मा जल्द फिल्म छकड़ा एक्सप्रेस में नजर आनेवाली है। इस फिल्म में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका होगी। वह जल्द कई फिल्मों में भी नजर आनेवाली है।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

chat bot
आपका साथी