Madhuri के गाने पर इन लड़कियों के डांस मूव्स देखकर आप भी कहेंगे WAH, वीडियो वायरल

chinese girls dancing on madhuri dixit song सोशल माडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक चाइनीज लड़की अपने ग्रुप के साथ बेहतरीन डांस कर रही है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Sat, 13 Apr 2019 04:50 PM (IST) Updated:Sat, 13 Apr 2019 04:57 PM (IST)
Madhuri के गाने पर इन लड़कियों के डांस मूव्स देखकर आप भी कहेंगे WAH, वीडियो वायरल
Madhuri के गाने पर इन लड़कियों के डांस मूव्स देखकर आप भी कहेंगे WAH, वीडियो वायरल

नई दिल्ली, दिल्ली। अगर आप माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के फैन हैं तो ‘लच्चा’ फिल्म का ‘बड़ी मुश्किल बाबा बड़ी मुश्किल’ गाना आपको जरूर याद होगा। 2001 में रिलीज हुई ‘लच्चा’ फिल्म या ये गाना उस वक्त बहुत फेमस हुआ था। इस गाने में माधुरी दीक्षित के अलावा मनीषा कोइराला भी थीं। बतौर जोड़ी दोनों का डांस इतना फेमस हुआ था कि लोग इनके स्टेप्स कॉपी करते थे।

इसके बाद माधुरी के कई सुपरहिट गाने आए। लेकिन आज भी ये गाना कहीं चलता है तो डांस करने वालों के कदम थिरकने लगते हैं। ऐसा सिर्फ हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने भी ये साबित कर दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में एक चाइनीज लड़की माधुरी के इस गाने पर अपने ग्रुप के साथ इंडियन डांस करती हुई नजर आ रही है।

वीडियो को Devesh Mirchandani नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। व्हाइट कलर की साड़ी में अपने ग्रुप में डांस कर रही लड़की देखकर आपको माधुरी दीक्षित की याद जरूर आ जाएगी। जिस अदा और ग्रेस के साथ ये लड़की डांस कर रही है वो काबिले तारीफ है। लोग उसके डांस की काफी तारीफ भी कर रहे हैं। 7 अप्रैल को अपलोड किए गए इस वीडियो के अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। आप भी देखें वीडियो।

chat bot
आपका साथी