कान 2017, Day 2: दिल थाम कर देखना दीपिका का यह क्लासी अवतार

ऊफ ये दीपिका की अदाएं! एक एक तस्वीर हैं परफेक्ट! कान के दूसरे दिन रेड कारपेट पर दीपिका ब्रैंडन मैक्सवेल के मिनीमलेस्टिक टील ग्रीन गाउन में नजर आई।

By ShikhasEdited By: Publish:Fri, 19 May 2017 03:18 PM (IST) Updated:Fri, 19 May 2017 06:34 PM (IST)
कान 2017, Day 2: दिल थाम कर देखना दीपिका का यह क्लासी अवतार
कान 2017, Day 2: दिल थाम कर देखना दीपिका का यह क्लासी अवतार

मुंबई। हर दिन कान फ़िल्म फेस्टिवल में अपनी अदाओं के जलवे बिखेर रहीं हैं दीपिका पादुकोण। रेड फ्लावरी गाउन, पिंक साटन ऑउटफिट फिर पर्पल शीर गाउन के बाद अब दीपिका ने दिखाया है अपना ऐसा अवतार जिसे देखने के बाद आपके दिल की धड़कन कुछ सेकेंड्स के लिए थम जाएंगी।

कान के दूसरे दिन रेड कारपेट पर दीपिका ब्रैंडन मैक्सवेल के मिनीमलेस्टिक टील ग्रीन गाउन में नजर आई। लॉन्ग ट्रेन के साथ वन-शोल्डर  के इस गाउन को दीपिका ने बहुत ही ग्रेसफुली कैरी किया।

हाई थाई स्लिट के इस गाउन के साथ मैचिंग हाई हील्स की सैंडल्स!

दीपिका के इस लुक का सबसे खूबसूरत और आकर्षक हिस्सा है उनका यह ग्रीन मेकअप! आखों में हैं इनकी अजब सी अदाएं... स्मोकी ग्रीन आईज और परफेक्ट ब्लेंडेड मेकअप!

यह भी पढ़ें: चुलबुली और स्टाइलिश आराध्या ने जब दादा अमिताभ बच्चन की तरह दिया पोज़- आईं, देखें तस्वीरें 

डायमंड ईयर रिंग्स और ब्रेसलेट पर नज़र अपने आप जा रही है। अपने खूबसूरत चेहरे को हाइलाइट करने के लिए दीपिका ने अपने बालों का बनाया है हाई बन और यह हमें बहुत पसंद आया।

chat bot
आपका साथी