Kapil Sharma Show: बोनी कपूर ने बेटी जाह्नवी कपूर का उड़ाया मजाक, कहा- गनीमत है, फ्लश खुद कर लेती है

Boney Kapoor reveals daughter Janhvi Kapoor secrets at Kapil Sharma Show जाह्नवी कपूर और बोनी कपूर अपनी फिल्म मिली को प्रमोट करने के लिए हाल ही में कपिल शर्मा के शो में पहुंचे। जहां बोनी कपूर बातों-बातों में बेटी के राज खोलते हुए नजर आए।

By Vaishali ChandraEdited By: Publish:Thu, 03 Nov 2022 01:32 PM (IST) Updated:Thu, 03 Nov 2022 01:32 PM (IST)
Kapil Sharma Show: बोनी कपूर ने बेटी जाह्नवी कपूर का उड़ाया मजाक, कहा- गनीमत है, फ्लश खुद कर लेती है
Boney Kapoor reveals daughter Janhvi Kapoor secrets

नई दिल्ली, जेएनएन। Boney Kapoor reveals daughter Janhvi Kapoor secrets at Kapil Sharma Show: जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली जल्द रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। हाल ही में जाह्नवी कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंचीं। जहां उनके साथ फिल्म के प्रोड्यूसर और उनके पिता बोनी कपूर भी आए। शो में बाप-बेटी की यह जोड़ी खूब मस्ती करते हुए नजर आई। इस बीच बातों-बातों में बोनी कपूर ने भरी महफिल में जाह्नवी के राज खोल दिए।

पापा पर चीख उठीं जाह्नवी कपूर

सोनी टीवी ने द कपिल शर्मा शो का एक प्रोमो क्लिप शेयर किया है। जिसमें बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर शो में एंट्री करते हुए नजर आ रहे हैं। शो में कपिल संग बातचीत में बोनी बेटी जाह्नवी की पोल खोलते हुए कहते हैं, "सुबह-सुबह जब मैं इसके कमरे में जाता हूं तो कपड़े बिखरे होते हैं। टूथपेस्ट खुला होता है, मुझे बंद करना पड़ता है। भगवान का शुक्र है कि फ्लश खुद कर लेती है।" बोनी के इस खुलासे से जाह्नवी भरी महफिल में झेप गईं और बोनी पर चिल्लाते हुए कहा, पापा...। वहीं, कपिल और अर्चना पूरन सिंह समेत पूरी ऑडियंस का हंस-हंस कर बुरा हाल हो गया। यहां देखें वीडियो, 

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

मिली की रिलीज डेट

बता दें कि मिली मलयालम फिल्म 'हेलेन' का हिंदी रीमेक है, जिसे माथुकुट्टी जेवियर डायरेक्ट कर रहे हैं। जबकि, फिल्म के प्रोड्यूसर जाह्नवी के पिता बोनी कपूर हैं। फिल्म इस साल 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर मिली का मुकाबला कटरीना कैफ की फिल्म फोन भूत से होगा।

जाह्नवी के आने वाले प्रोजेक्ट्स

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म 'मिली' की तैयारी कर रही हैं, जो 4 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनकी कई और फिल्में भी पाइपलाइन में है। मिली के बाद उनके पास फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' है। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव लीड रोल में हैं। इसके साथ ही जाह्नवी वरुण धवन के साथ वाली फिल्म 'बवाल' की शूटिंग भी कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी