विश्व पर्यावरण दिवस: 'खाने की चीजों के जरिये प्लास्टिक हमारे शरीर में जा रहा है'- दिया मिर्ज़ा

दिया ने कहा कि लोगों को अपनी आदत बदलनी होगी। प्लास्टिक की बजाय कागज़ या कपड़े के थैले के प्रयोग की आदत को बढ़ावा देना होगा।

By Hirendra JEdited By: Publish:Sun, 22 Apr 2018 07:57 AM (IST) Updated:Tue, 05 Jun 2018 08:33 AM (IST)
विश्व पर्यावरण दिवस: 'खाने की चीजों के जरिये प्लास्टिक हमारे शरीर में जा रहा है'- दिया मिर्ज़ा
विश्व पर्यावरण दिवस: 'खाने की चीजों के जरिये प्लास्टिक हमारे शरीर में जा रहा है'- दिया मिर्ज़ा

मुंबई। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। यह कहना गलत न होगा कि आज तेजी से बढ़ती आधुनिकता ने सबसे ज्यादा नुकसान प्रकृति और पृथ्वी का ही किया है। प्रदुषण को नियंत्रित करने को लेकर लोगों के पास कोई दृष्टिकोण नहीं है। बॉलीवुड स्टार्स भी अलग-अलग मुहीम से जुड़ कर पर्यावरण के प्रति लोगों में चेतना जगाने का काम करते रहे हैं! अभिनेत्री दिया मिर्ज़ा भी पर्यावरण को लेकर बेहद चिंतित और सजग नज़र आती हैं।

जागरण डॉट कॉम से एक ख़ास बातचीत में दिया ने बताया कि पर्यावरण को बचाना हमारी आने वाली पीढ़ियों का नहीं बल्कि हमारा मसला है। दिया कहती हैं कि- 'हम नेचर को जो भी देते हैं वो वापस लौट कर हम तक ही पहुंचता है। हम जो रोज़ इतने वेस्ट नदियों में बहाते हैं या हमारे घरों से जो कूड़ा निकलता है वो वापस हमारे फूड चेन के जरिये हम तक पहुंच जाता है। आज प्लास्टिक बैन की बात शुरू हुई है। यह बहुत ही ज़रुरी कदम है। आबादी की मार ऐसी है कि आज प्लास्टिक हर तरफ है, वो नमक के जरिये या किसी अन्य खाद्य पदार्थों के जरिये हमारे भीतर ही आ रहा है। हमें यह बात समझनी होगी।' 

यह भी पढ़ें: विश्व पर्यावरण दिवस: प्लास्टिक के ख़िलाफ़ बॉलीवुड और हॉलीवुड ने छेड़ी सबसे बड़ी जंग

दिया ने कहा कि लोगों को अपनी आदत बदलनी होगी। प्लास्टिक की बजाय कागज़ या कपड़े के थैले के प्रयोग को बढ़ावा देना होगा। कारखानों को भी यह ध्यान रखना होगा कि उनके यहां से जो वेस्ट निकल रहा है उसका सही तरीके से डिस्पोज़ल हो। नदियों को साफ़ रखना भी हम सबकी जिम्मेदारी है। बुनियादी ज़रूरतों के लिए लोग रोटी, कपड़ा और मकान की बात करते रहे हैं लेकिन, इस नारे को बदलकर 'शुद्ध हवा, शुद्ध पानी और शुद्ध भोजन' कर देना चाहिए। 

यह भी पढ़ें: हाथों में हाथ लिए पति आनंद आहूजा संग एयरपोर्ट पर दिखीं सोनम कपूर, देखें ये लेटेस्ट तस्वीरें

दिया के मुताबिक 91 प्रतिशत लोग आज किसी न किसी रूप में प्रदुषण का शिकार हैं। दिल की बीमारियां बढ़ी हैं। छोटे-छोटे बच्चों तक को अस्थमा की शिकायत हो रही है। यह बहुत खतरनाक है। अगर हम आज भी नहीं संभले तो बड़ा नुकसान हो जाएगा! बता दें कि दिया कई वर्षों से लगातार पर्यावरण के मुद्दे पर लोगों को जागरूक कर रही हैं। वो संयुक्त राष्ट्र की गुडविल एम्बेसडर भी हैं। फ़िल्मों की बात करें तो दिया जल्द ही संजय दत्त पर बन रही बायोपिक में मान्यता दत्त के किरदार में नज़र आयेंगी!

chat bot
आपका साथी