Bollywood Celebs Deaths 2020: इरफ़ान से लेकर निशिकांत तक, 2020 ने इंडस्ट्री से बहुत कुछ छीन लिया

Bollywood Celebs Deaths 2020 साल 2020 में इरफ़ान ख़ान से लेकर निशिकांत कामत तक ने दुनिया का साथ छोड़ दिया है। आइए जानते हैं...

By Rajat SinghEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 07:14 PM (IST) Updated:Tue, 18 Aug 2020 08:23 AM (IST)
Bollywood Celebs Deaths 2020: इरफ़ान से लेकर निशिकांत तक, 2020 ने इंडस्ट्री से बहुत कुछ छीन लिया
Bollywood Celebs Deaths 2020: इरफ़ान से लेकर निशिकांत तक, 2020 ने इंडस्ट्री से बहुत कुछ छीन लिया

नई दिल्ली, जेएनएन। Bollywood Celebs Deaths 2020: फ़िल्म में कॉमेडी होती है। ड्रामा होता है। रोमांस होता है। लेकिन साल 2020 पर अगर कोई फ़िल्म बनी, तो उसमे सिर्फ़ ट्रेजडी ही होगी। इस साल में कोरोना वायरस आया। फ़िल्मों की रिलीज़ रुक गई। सबसे बुरा यह हुआ कि इसने इंडस्ट्री से कई ऐसे कलाकारों को छीन लिया, जिनके बिना कैनवास बिल्कुल ही स्याह नज़र आता है। इरफ़ान ख़ान से लेकर निशिकांत कामत तक यह लिस्ट काफी लंबी है। 

इरफ़ान खान- मार्च 29 को इरफ़ान ख़ान ने इस दुनिया का साथ छोड़ दिया है। इरफ़ान लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इलाज़ के लिए वह लंदन भी गए थे। इसके बाद वह भारत लौटकर आए और अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग की। यह इरफ़ान के लिए आखिरी फ़िल्म बनी। उनकी तबीयत खराब हुई, तो उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मां के निधन के कुछ दिन बाद ही इरफ़ान ख़ान ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

ऋषि कपूर- इरफ़ान के गम से लोग उबरे भी नहीं थे कि 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने भी दुनिया का साथ छोड़ दिया। ऋषि कपूर भी साल 2018 से ल्यूकेमिया से जंग लड़ रहे थे। इलाज़ के लिए वह अमेरिका भी गए थे। वहां से इलाज़ कराने के बाद ऋषि कपूर वापस घर लौट आए थे। लेकिन अचानक उनकी तबीयत ख़राब हुई और उनका निधन हो गया। जीवन के आखिर छड़ो में वह मुल्क जैसी फ़िल्मों का हिस्सा बने।

 

वाज़िद ख़ान- वाज़िद और साज़िद की जोड़ी भी साल 2020 में टूट गई। 1 जून को वाज़िद ख़ान का मात्र 47 के उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार द्वारा जारी किए गए ऑफ़िशियल स्टेटमेंट के मुताबिक, वाज़िद किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। कुछ समय पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट कराया गया था। इस बीच हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली।  वाजिद ने 'एक था टाइगर' और 'वाटेंड' जैसी फ़िल्मों में म्यूज़िक दिया था। 

सुशांत सिंह राजपूत- सिनेमा फैंस के लिए 14 जून का दिन और भी दुःखद रहा। राइजिंग स्टार और एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके निधन ने पूरे इंडस्ट्री को झकझोर कर दिया है। उनके निधन के बाद इस मामले की जांच चली रही। सुशांत के पिता केके सिंह ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकासाने का आरोप भी लगाया है। सुशांत के निधन के बाद उनकी आखिरी फ़िल्म 'दिल बेचारा' हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई।

निशिकांत कामत- लोग और सिनेमा प्रेमी सुशांत के गम को भूले भी नहीं थे कि निर्देशक निशिकांत कामत ने भी लोगों से अलविदा ले लिया। पीलिया और पेट से जुड़ी कुछ समस्या के बाद निशिकांत को हैदराबाद के एआईजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद उन्हें लिवर सिरोसिस नाम की गंभीर बीमारी निकली। इस बीमारी से लंबी जंग लड़ने के बाद 17 अगस्त को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 

इसे भी पढ़िए-  'मुंबई मेरी जान' से 'मदारी' तक, निशिकांत ने किया इन बेहतरीन फ़िल्मों का निर्देशन

chat bot
आपका साथी