ऑस्‍कर अवॉर्ड्स में दिखाई देगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक और मुकाम हासिल करने जा रही हैं। टीवी सीरीज 'क्‍वांटिको' में लीड रोल प्‍ले कर प्रियंका पूरे हॉलीवुड में छा गई हैं। अब ऑस्‍कर अवॉर्ड्स में भी प्रियंका का जलवा देखने को मिलेगा।

By Tilak RajEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2016 10:54 AM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2016 10:59 AM (IST)
ऑस्‍कर अवॉर्ड्स में दिखाई देगा प्रियंका चोपड़ा का जलवा

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक और मुकाम हासिल करने जा रही हैं। टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में लीड रोल प्ले कर प्रियंका पूरे हॉलीवुड में छा गई हैं। अब ऑस्कर अवॉर्ड्स में भी प्रियंका का जलवा देखने को मिलेगा। इस बार ऑक्कर अवॉर्ड्स में प्रियंका प्रेजेंटर की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।

अब रीटा ने कराया 'टॉपलेस' फोटोशूट, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीरें

ऑस्कर अवॉर्ड्स सेरेमनी 28 फरवरी को होगी। इसमें प्रियंका चोपड़ा भी एक प्रेजेंटर होंगी। प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों 'सैग अवॉर्ड्स' और पीपल्स च्वॉइस अवॉर्ड्स में भी प्रेजेंटर की भूमिका में नजर आई थीं।

प्रियंका के साथ ऑस्कर अवार्ड्स सेरेमनी में स्टीव करेल, क्विंसी जोन्स, ब्यांग-हान ली, जैरेड लेटो, जुलिएन मोर, ओलिविया मान, मार्गअ रॉबी, जेसन सीगल, ऐंडी सर्किस, जे के सिमन्स, केसी वॉशिंगटन और रीस विदरस्पून भी प्रेजेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।

कृष्णा ने कपिल का उड़ाया मजाक, 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' फर्स्ट डे रहा फ्लॉप

बता दें कि पिछले दिनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिका में हैं। यहां वह अपने डेब्यू अमेरिकन सीरियल 'क्वांटिको' के अगले पार्ट की शूटिंग कर रही हैं। इसमें वह एक एफबीआई ट्रेनी के किरदार में हैं।

chat bot
आपका साथी