फिल्म फेयर अवार्ड 2015: रणवीर को बेस्ट एक्टर, दीपिका को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

शुक्रवार को मुंबई में बॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड शो फिल्मफेयर का आयोजन किया गया। बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां इस मौके पर पहुंची। विभिन्न श्रेणियों में सबसे ज्यादा संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी और वरूण धवन की फिल्म बदलापुर को नामांकित किया गया।

By Atul GuptaEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2016 12:53 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2016 10:48 AM (IST)
फिल्म फेयर अवार्ड 2015: रणवीर को बेस्ट एक्टर, दीपिका को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

नई दिल्ली। शुक्रवार को मुंबई में बॉलीवुड का सबसे प्रतिष्ठित अवार्ड शो फिल्मफेयर का आयोजन किया गया। बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां इस मौके पर पहुंची। विभिन्न श्रेणियों में सबसे ज्यादा संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी और वरूण धवन की फिल्म बदलापुर को नामांकित किया गया। बाजीराव मस्तानी को 8 और बदलापुर को 6 श्रेणियों के पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया।

अभिनेता रणवीर सिंह को फिल्म बाजीराव मस्तानी के लिए बेस्ट एक्टर और दीपिका पादुकोण को फिल्म पीकू के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया गया।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को फिल्म बाजीराव मस्तानी में बेस्ट सपोर्टिंग रोल का खिताब दिया गया। अभिनेता अनिल कपूर को फिल्म दिल धड़कने दो के लिए बेस्ट सपोर्टिंग रोल का अवार्ड दिया गया।

श्रेया घोषाल को बाजीराव मस्तानी के गाने दीवानी मस्तानी के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का अवार्ड दिया गया, वहीं अरजीत सिंह को फिल्म रॉय के गाने सूरज डूबा है के लिए बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल के अवार्ड से नवाजा गया।

विजयेंद्र प्रसाद को फिल्म बजरंगी भाईजान की कहानी के लिए बेस्ट स्टोरी का अवार्ड दिया गया।
कंगना रनौत को फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स के लिए बेस्ट एक्टर क्रिटिक च्वाइस फीमेल का अवार्ड दिया गया वहीं मेल कैटेगरी में फिल्म पीकू के लिए अमिताभ बच्चन को बेस्ट एक्टर क्रिटिक च्वाइस अवार्ड के लिए चुना गया।

अभिनेत्री मौशमी चैटर्जी को बॉलीवुड में उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया।

chat bot
आपका साथी