Varun Natasha Wedding : इसी महीने शादी करेंगे वरुण धवन और नताशा दलाल, ये होगा वेन्यू

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों का रिलेशनशिप एक दम ओपन है दोनों साथ में घूमते-फिरते हैं वेकेशन एंजॉय करत हैं। अब दोनों का डेटिंग का रिश्ता.. शादी के रिश्ते में बदलने वाला है।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Wed, 13 Jan 2021 09:55 AM (IST) Updated:Wed, 13 Jan 2021 10:35 AM (IST)
Varun Natasha Wedding : इसी महीने शादी करेंगे वरुण धवन और नताशा दलाल, ये होगा वेन्यू
Varun Dhawan Natasha Dala Wedding This Month

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं। दोनों का रिलेशनशिप एक दम ओपन है, दोनों साथ में घूमते-फिरते हैं वेकेशन एंजॉय करते हैं। अब दोनों का डेटिंग का रिश्ता.. शादी के रिश्ते में बदलने वाला है। जी हां, वरुण और नताशा को लेकर एक लेटेस्ट खबर सामने आ रही है कि दोनों इसी महीने शादी कर सकते हैं। इतना ही नहीं शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं और वेडिंग के लिए वेन्यू भी फाइनल कर लिया गया है।

पिंकविला की खबर के मुताबिक, वरुण-नताशा इसी महीने अलीबाग में शादी करने वाले हैं। वरुण ने अलीबाग में 5 स्टार होटल भी बुक कर लिया है। दोनों की शादी एक ग्रैंड पंजाबी वेडिंग होने जा रही है। लेकिन कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए, मेहमानों की संख्या को कम ही रखा जाएगा। खबर के मुताबिक शादी में केवल 200 लोग ही शामिल होंगे’। अभी तक वरुण या उनके परिवार या नताशा  और उनके परिवार की तरफ से शादी को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

आपको बता दें कि वरुण और नताशा साल 2020 में ही शादी करने वाले थे, लेकिन पिछले साल कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए हालात बदल गए और ऐसा नहीं हो सका। हाल ही में एक इंटरव्यू में वरुण धवन ने कहा था, 'हमारी शादी के बारे में पिछले 2 साल से हर कोई बात कर रहा है। इसके बारे में अभी भी हमने कुछ भी तय नहीं किया है। अभी भी असमंजस की स्थिति विश्व में बनी हुई है। जब परिस्थितियां सुधरेंगी तब हम शादी कर सकते हैं। मेरा मानना है कि हम इस बारे में सोच रहे हैं, लेकिन जब परिस्थितियां सुधर जाएंगी, तब ज्यादा अच्छे से सोचेंगे। वैसे वरुण के अलाव, रणबीर का भी प्लान कुछ ऐसा ही था।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने कहा था कि उनकी और आलिया भट्ट की शादी कोरोनावायरस के चलते टाल दी गई। आपको बता दें कि वरुण और नताशा का रिलेशनशिप लॉन्ग टाइम रिलेशनशिप है। वरुण ने नताशा को पहली बार 6th क्लास में देखा था, और वो उन्हें तभी पसंद आ गई थीं। हालांकि दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू ज़ाहिर है बहुत बाद में किया। लेकिन दोनों स्कूल के दिनों में काफी अच्छे दोस्त थे और बड़े होकर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। हाल ही में करीना कपूर के साथ 'व्हाट विमेन वांट' नामक शो में बातचीत में वरुण ने बताया था कि नताशा ने उन्हें तीन-चार बार रिजेक्ट किया था, लेकिन एक्टर ने हार नहीं मानी और नताशा से हां करवा कर ही माने।

chat bot
आपका साथी