'रोबोट 2' में रजनीकांत से भिड़ते नजर आएंगे अक्षय कुमार

साउथ इंडियन फिल्‍मों के सुपरस्‍टार रजनीकांत और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार फिल्‍म 'रोबोट 2' में नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब अक्षय और रजनीकांत एक साथ स्‍क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

By Tilak RajEdited By: Publish:Thu, 17 Dec 2015 09:07 AM (IST) Updated:Thu, 17 Dec 2015 09:14 AM (IST)
'रोबोट 2' में रजनीकांत से भिड़ते नजर आएंगे अक्षय कुमार

मुंबई। साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत और बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार फिल्म 'रोबोट 2' में नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा जब अक्षय और रजनीकांत एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।


Watch: सोनम के भाई हर्षवर्धन की डेब्यू फिल्म 'मिर्जिया' का टीजर

अक्षय कुमार ने इस खबर की पुष्टि खुद की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'साल का अंत बहुत बेहतरीन तरीके से होने जा रहा है। मैं फिल्म 'रोबोट 2' में सुपरस्टार रजनीकांत सर के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। इस साल का अंत मेरे लिए इससे बेहतर नहीं हो सकता था।' इसके साथ ही अक्षय ने एक फोटो भी शेयर किया, जिसमें वो रजनीकांत फिल्म के डायरेक्टर एस शंकर और म्यूजिक कंपोजर ए आर रहमान के साथ खड़े हुए हैं।

Ending the year on a high note! Super excited to be a part of Robot 2 with the one & only @superstarrajini sir! pic.twitter.com/mC7AINo3JR

— Akshay Kumar (@akshaykumar) December 16, 2015

बताया जा रहा है कि अक्षय इस फिल्म में रजनीकांत के अपोजिट विलेन के किरदार में नजर आएंगे। ये साल 2010 में आई सुपरहिट फिल्म 'रोबोट' का सीक्वल है। 'रोबोट' में डैनी डैंग्जोंग्पा और ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आए थे।

प्रपोज के बाद संजय दत्त की बेटी को दी गाली तो उन्होंने सरेआम बजा दी बैंड

सूत्रों की मानें तो 'रोबोट 2' में रजनीकांत और अक्षय के साथ एमी जैक्सन नजर आएंगे। एमी हाल ही में अक्षय के साथ 'सिंह इज ब्लिंग' में नजर आई थीं। 'रोबोट' की शूटिंग अगले साल रिलीज होगी और इसमें म्यूजिक देंगे ए आर रहमान।

chat bot
आपका साथी