Akshara Singh MMS Leak: एमएमएस क्लिप लीक होने के बाद इस शख्स संग वायरल हुआ अक्षरा सिंह का एक और वीडियो, फैंस हुए शॉक्ड

रिपोर्ट के अनुसार अक्षरा सिंह ने अपनी फीस डबल की दी है। पहले अक्षरा एक फिल्म के जहां 15 से 20 लाख रुपये लेती थीं। वहीं अब उन्होंने फीस बढ़ाकर 30 से 40 लाख रुपये फीस कर दी है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 23 Sep 2022 08:47 PM (IST) Updated:Fri, 23 Sep 2022 08:47 PM (IST)
Akshara Singh MMS Leak: एमएमएस क्लिप लीक होने के बाद इस शख्स संग वायरल हुआ अक्षरा सिंह का एक और वीडियो, फैंस हुए शॉक्ड
Photo Credit :Akshara Singh Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। ‘बिग बाॅस ओटीटी‘ कंटेस्टेंट और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अक्षरा भोजपुरी इंडस्ट्री की हाई पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं दिन ब दिन अक्षरा की पाॅपुलेरिटी बढ़ती ही जा रही है। हाल ही में अक्षरा सिंह का अश्लील एमएमएस लीक हुआ था। इसके बाद से ही वो चर्चा में बनी हुई हैं। हालांकि इस पर अक्षरा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस एमएमएस वीडियो को गलत बताया है। इसी बीच अब एक्ट्रेस का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एक शख्स संग लटके-झटके दिखाती नजर आ रही हैं। उनका से वीडियो सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।

अक्षरा का डांस वीडियो हुआ वायरल

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो एक शख्स संग जमकर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो 90s के फेमस गाने ‘चुरा के दिल मेरा, गोरिया चली...‘ गाने पर डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक हैं। इस दौरान अक्षरा के एक्सप्रेशन काफी शानदार नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का टॉप और ब्लू जींस पहनी हुई है।

View this post on Instagram

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

वीडियो पर आ रहे हैं ऐसे कमेंट

अक्षरा सिंह ने इस वीडियो के साथ खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘90s का गाना उफ्फ्फ्फ्फ  हमेशा ही हिट सॉन्ग और हिट स्टेप।‘ इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं इस पर कमेंट कर फैंस उनके लुक और डांस स्टेप की तारीफ कर रहे हैं। अबतब इस वीडियो काफी व्यूज मिल चुके हैं। फैंस कमेंट कर एक्ट्रेस की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

यह भी पढ़े : Akshara Singh MMS Leak: एमएमएस क्लिप लीक होने के बाद सामने आया अक्षरा सिंह का 'मजा लूटो' वीडियो, फैंस हुए शॉक्ड

chat bot
आपका साथी