Bigg Boss 14: राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला को कहा 'आई लव यू', सलमान खान के शो में यूं जाहिर किया प्यार

बिग बॉस शो का एक प्रोमों सोशल मीडिया वायरल हो रहा है जिसमें राखी अभिनव शुक्ला से फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में राखी और अभिनव किचन में काम करते दिख रहे हैं जिसके बाद वो अभिनव से कहती हैं मैं तो आपके साथ क्रब तक चलूंगी।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 03:24 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 03:24 PM (IST)
Bigg Boss 14: राखी सावंत ने अभिनव शुक्ला को कहा 'आई लव यू', सलमान खान के शो में यूं जाहिर किया प्यार
Screen short taken from promo video photo source twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। राखी सावंत बिग बॉस 14 में दर्शकों का भरपूर एंटरटेरनमेंट कर रही है। राखी का ये अंदाज दर्शको को भी पसंद आ रहा है। बता दें कि बिग बॉस के घर में कई अफेयर और प्यार की कहानियां बनती और बिगड़ती रहती हैं। लेकिन राखी सावंत की जहां भी जाती है वो अपनी कहानी बना लेती हैं। बिग बॉस शो का एक प्रोमों सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें राखी अभिनव शुक्ला से फ्लर्ट करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में राखी और अभिनव किचन में बर्तन धोते हुए नजर आ रहे हैं, जिसके बाद वो अभिनव से कहती हैं, ‘ये बर्तन-बर्तन क्या हैं, मैं तो आपके साथ क्रब तक चलूंगी। इसके बाद राखी अभिनव के लिए गाना ‘काटे नहीं कटते ये दिन ये रात’ गाती हैं। राखी आगे कहती हैं ‘लो आज मैं कहती हूं ‘आई लव यू’। वहीं इसका जवाब देते हुए अभिनव कहते है ‘बर्तन धो लो।’ आपको बता दें कि राखी इससे पहले भी कहा चुकी हैं कि अभिनव शुक्ला उन्हें बहुत पसंद हैं।

Comment with a 🙈 if you like #RakhiNav ki masti! #RakhiSawant @ashukla09

Watch #BiggBoss14 tonight at 9 PM.

Catch it before TV on @VootSelect.#BiggBoss2020 #BiggBoss #BB14 @PlayMPL pic.twitter.com/0dSMcWDUtE— ColorsTV (@ColorsTV) January 9, 2021

वहीं उन्होंने पिछले एपिसोड मे अभिनव से अपनी साड़ी बंधवाई थी और अब वो इस प्रोमो वीडियो में उन्हें आई लव यू बोलती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे ओर वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान राखी सावंत का बेड साफ करते नजर आ रहे थे। दरअसल एजाज खान निक्की तंबोली की शिकायत करते है कि वह घर का काम करने से मना करती है और राखी सावंत का बिस्तर ठीक नहीं करती है। इस पर निक्की कहती है कि उनका मन राखी सावंत का बिस्तर ठीक करने का नहीं होता है। तब सलमान खान खुद घर में आते है और राखी सावंत का बिस्तर ठीक करते हैं और घर के सभी सदस्यों को बताते हैं कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है।

chat bot
आपका साथी