सोशल मीडिया पर छाया 'मिल गईल पियवा पियक्कड़' गाना, शराब पर बने इस भोजपुरी गाने को लोग खूब कर रहे हैं पसंद

भोजपुरी सिनेमा के बहुत से गाने हैं जो अपनी खास वजह से चर्चा में रहते हैं। सिनेमा में सामाजिक मुद्दों और सरोकार की बात करने वाले कई गाने बन चुके हैं। इन दिनों एक और भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Sun, 30 May 2021 04:20 PM (IST) Updated:Sun, 30 May 2021 04:20 PM (IST)
सोशल मीडिया पर छाया 'मिल गईल पियवा पियक्कड़' गाना, शराब पर बने इस भोजपुरी गाने को लोग खूब कर रहे हैं पसंद
भोजपुरी गाना मिल गईल पियवा पियक्कड़ , तस्वीर : यूट्यूब- Vijay Laxmi Bhojpuri Tune

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी सिनेमा के बहुत से गाने हैं जो अपनी खास वजह से चर्चा में रहते हैं। सिनेमा में सामाजिक मुद्दों और सरोकार की बात करने वाले कई गाने बन चुके हैं। इन दिनों एक और भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह गाना शराब पर बनाया गया है, इसलिए इसकी काफी चर्चा हो रही है। इस भोजपुरी गाने का नाम 'मिल गईल पियवा पियक्कड़' है।

बिहार में पूर्णरूप से शराबंदी है। ऐसे में चोरी-छुपे शराब पीने वाले लोगों की परेशान पत्नियों के दर्द को इस गाने के लिए दिखाने की कोशिश की गई है। 'मिल गईल पियवा पियक्कड़' गाने को विजय लक्ष्मी म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। विजय लक्ष्मी म्यूजिक सामाजिक सरोकार से संबंध रखने वाले गाने बनाने और रिलीज करने के लिए जानी जाती है।

'मिल गईल पियवा पियक्कड़' गाने को भोजपुरी सिनेमा की मशहूर गायिका नीतू श्री ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। इस गाने के जरिए उन्होंने हाल फिलहाल के ज्वलंत मुद्दों को भी उठाने की कोशिश की है। 'मिल गईल पियवा पियक्कड़' गाने के बोल अमन अलबेला ने दिया है और संगीत लार्ड जी का है। इसके अलावा इस गाने का निर्देशन रंजीत कुमार सिंह और कोरियोग्राफर गणेश सपना ने किया है।

सोशल मीडिया पर 'मिल गईल पियवा पियक्कड़' गाने को नीतू श्री के फैंस और भोजपुरी संगीत प्रेमी खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। 'मिल गईल पियवा पियक्कड़' गाने को 29 मई को रिलीज किया है, जो खूब धमाल मचा रहा है। खबर बनाने तक इस गाने को यूट्यूब पर 18 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 'मिल गईल पियवा पियक्कड़' गाने को पसंद करने का सिलिसला जारी है।  

chat bot
आपका साथी