Holi Song 2023: खेसारी लाल का होली सॉन्ग 'गाल में गुलाल' रिलीज, देवर-भाभी की केमेस्ट्री ने जीता फैंस का दिल

Holi Song 2023 होली का मजा गीतों के बिना अधूरा है। वहीं अगर भोजपुरी होली गीत न होते इसका मजा और भी फीका लगात है। बता दें कि गाल में गुलाल सॉन्ग का मजेदार वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 07 Feb 2023 04:52 PM (IST) Updated:Tue, 07 Feb 2023 04:52 PM (IST)
Holi Song 2023: खेसारी लाल का होली सॉन्ग 'गाल में गुलाल' रिलीज, देवर-भाभी की केमेस्ट्री ने जीता फैंस का दिल
Photo Credit : Khesari Lal Yadav And Neha Raj New Holi Song

नई दिल्ली,जेएनएन। Bhojpuri Holi Song 2023 Gaal Me Gulal: भोजपुरी सिनेमा में हिट मशीन कहे जाने वाले सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि अपने गानों के लिए भी जाने जाते हैं। अपने करियर में खेसारी ने कई हिट गानों के साथ कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। खेसारी के गाने रिलीज होते ही वायरल हो जाते हैं। इसी बीच खेसारी अपने फैंस के लिए होली गीत लेकर आए हैं, जो धमाल मचा रहा है। खेसारी लाल यादव का यह गाना है -'गाल' में गुलाल, जिसे आज ARG Film के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। इस गाने को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।  

खेसारी के साथ नेहा राज की आवाज ने बिखेरा जादू

खेसारी लाल यादव ने होली स्पेशल सॉन्ग 'गाल में गुलाल' को नेहा राज के साथ मिलकर गाया है। वहीं, इस गाने के म्यूजिक वीडियो में नीलू शंकर सिंह, खेसारी लाल के साथ होली खेलती दिखाई दे रही हैं। गाने का थीम की बात करें तो इसमें एक्टर एक शैतान देवर का रोल निभाते दिख रहे हैं। वो अपनी भाभी को होली के दिन काफी परेशान करते नजर आ रहे हैं। देवर और भाभी के बीच होली के दिनों में हंसी ठिठोली है। ऐसे प्रसंग अक्सर भोजपुरी के लोकगीतों में देखने को मिलते हैं।

गीतों के बिना अधूरा है होली का मजा

होली का मजा गीतों के बिना अधूरा है। वहीं, अगर भोजपुरी होली गीत न होते इसका मजा और भी फीका लगात है। बता दें कि 'गाल में गुलाल' सॉन्ग का मजेदार वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। साथ ही इस गाने को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है। इसके लिरिक्स पवन पांडेय और राहुल यादव ने तैयार किया है। म्यूजिक दीपक दिलकश का है। कोरियोग्राफर टीम लकी विश्वकर्मा का है।                                 

chat bot
आपका साथी