आयुष्मान खुराना ने दिखाया भतीजी का चेहरा, पिता अपारशक्ति की गोद में सोती हुई नजर आई नन्ही Arzoie

अपारशक्ति और आकृति ने बेटी का नाम आरजोई ए खुराना रखा है। अब तक अपारशक्ति या आकृति किसी ने भी अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया था। लेकिन आरजोई के बड़े पाप (ताऊ) यानी कि आयुष्मान खुराना ने पहली बार अपनी भतीजी का चेहरा दिखाया है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 01:24 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 01:24 PM (IST)
आयुष्मान खुराना ने दिखाया भतीजी का चेहरा, पिता अपारशक्ति की गोद में सोती हुई नजर आई नन्ही Arzoie
आयुष्मान खुराना, अपारशक्ति खुराना, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना हाल ही में कुछ दिन पहले पिता बने हैं। अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति आहूजा ने 4 जून को ही बेटी को जन्म दिया है। अपारशक्ति और आकृति ने बेटी का नाम आरजोई खुराना रखा है। अब तक अपारशक्ति या आकृति किसी ने भी अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया था। लेकिन आरजोई के बड़े पाप (ताऊ) यानी कि आयुष्मान खुराना ने पहली बार अपनी भतीजी का चेहरा दिखाया है।

आयुष्मान खुराना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में आयुष्मान ने सोशल मीडिया के ज़रिए पहली बार अपने छोटे भाई की बेटी आरजोई की पहली झलक लोगों को दिखाई है। जिसे देख हर कोई आरजोई की क्यूटनेस की तारीफ कर रहा है।

आयुष्मान खुरान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर आरजोई की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में आरजोई अपने पिता अपारशक्ति खुराना के कंधे पर सो रही हैं। तस्वीर में दोनों बाप- बेटी की बॉन्डिंग बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। बेबी आरजोई बेहद क्यूट हैं, उनकी क्यूटनेस को देख फैंस भी दीवाने हो रहे हैं। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही है।

बता दें कि इससे पहले अपारशक्ति खुराना की पत्नी आकृति आहूजा ने बेटी की तस्वीर शेयर की थी। हालांकि इस तस्वीर में आरजोई का चेहरा नहीं दिख रहा था। इस तस्वीर में अपारशक्ति खुराना अपनी बेटी आरजोई के साथ सो रहे थे। आकृति ने इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए पति अपारश्कित को शादी की सालगिरह की बधाई दी थी। इन दोनों ही तस्वीरों में अपारशक्ति और उनकी बेटी की बॉन्डिंग बेहद खूबसूरत नजर आ रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AakritiAhuja (@aakritiahuja)

गौरतलब है कि अपारशक्ति खुराना और आकृति आहूजा खुराना ने साल 2014 सितंबर में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हुईं थीं। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। वहीं इसी साल कुछ महीने पहले ही अपारशक्ति खुराना ने पत्नी की प्रेग्नेंसी का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए किया था।

chat bot
आपका साथी