महेश की प्रेम कहानी है आशिकी 2

अपनी फिल्म आशिकी 2 का निर्माण शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे फिल्मकार महेश भट़्ट ने इसे एक आत्मकथात्मक फिल्म बताया है।

By Edited By: Publish:Tue, 07 Feb 2012 04:10 PM (IST) Updated:Tue, 07 Feb 2012 04:10 PM (IST)
महेश की प्रेम कहानी है आशिकी 2

मुंबई। अपनी फिल्म आशिकी 2 का निर्माण शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे फिल्मकार महेश भट़्ट ने इसे एक आत्मकथात्मक फिल्म बताया है।

भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, फिल्म आशिकी के बारे में सबसे गोपनीय बात यह है कि वह भी एक आत्मकथात्मक फिल्म है, क्योंकि यह मेरे पहले प्यार की कहानी से संबंधित है।

मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म वर्ष 1990 में राहुल राय और अनु अग्रवाल अभिनीत आशिकी की अगली कड़ी है। परियोजना के बारे में महेश ने बताया, सपना वही है..सपने देखने वाले बदल गए हैं। बहुत वर्षो बाद मैं यहां बैठा हूं और मेरे और गुलशन कुमार के बीच हुए समझौते की यादों को ताजा कर रहा हूं। वह वर्ष 1991 था

चलिए एक ऐसी फिल्म बनाते हैं, जो प्यार के सभी रंगों को समेटे हुए हो..समय बदल जाता है, लेकिन मानव हृदय नहीं बदलता। 21 वर्ष बाद भूषण कुमार और मोहित सूरी एक ही सपने के साथ आगे आए हैं, जिसे हमने 21 वर्ष पहले देखा था।

खबरें थी कि आशिकी 2 एक रिमेक हैं। हालांकि महेश ने इस बात को गलत बताते हुए कहा कि आशिकी 2 शगुफ्ता रफीक द्वारा लिखी जा रही है और यह रिमेक नहीं है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी