Article 15 Box Office Collection Day 8: Ayushmann Khurrana की फिल्म की इतनी हुई कमाई

Article 15 Box Office Collection Day 8 आयुष्मान खुराना स्टारर और अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म का कलेक्शन अभी तक अच्छा रहा है। अब वीकेंड से उम्मीदें ज्यादा हैं।

By Rahul soniEdited By: Publish:Sat, 06 Jul 2019 09:27 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jul 2019 06:33 PM (IST)
Article 15 Box Office Collection Day 8: Ayushmann Khurrana की फिल्म की इतनी हुई कमाई
Article 15 Box Office Collection Day 8: Ayushmann Khurrana की फिल्म की इतनी हुई कमाई

नई दिल्ली, जेएनएन। Article 15 Box Office Collection Day 8: आयुष्मान खुराना (Ayushmann khurrana ) की फिल्म आर्टिकल 15 (Article 15) ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अभी तक अच्छी कमाई की है। फिल्म का बजट ज्यादा नहीं था और विषय भी अलग है इस कारण कम कलेक्शन की उम्मीद थी। लेकिन फिल्म ने सिनेमाघरों में शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की कबीर सिंह (Kabir singh) के होते हुए भी अच्छा परफॉर्म किया है। रिलीज से आठवें दिन यानि शुक्रवार को फिल्म ने करीब 5 करोड़ और अपनी कमाई में जोड़ लिए हैं। 

आयुष्मान खुराना की फिल्म आर्टिकल 15 पिछले हफ्ते 28 जून को रिलीज हुई थी। आठवें दिन फिल्म ने लगभग पांच करोड़ रुपये की और कमाई कर ली है। फिल्म ने गुरुवार को 3.05 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कुल कलेक्शन 34.21 करोड़ रुपये हासिल कर लिया था। फिल्म आर्टिकल 15 बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के अनुसार अच्छा परफॉर्म कर रही है। 

फिल्म का पहला सप्ताह अच्छा रहा है जिसके बाद अब फिल्म के पास शनिवार और रविवार दो दिन और हैं जिसमें अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही है। लेकिन फिल्म के सामने चुनौती भी है क्योंकि सिनेमाघरों में पहले से कबीर सिंह की फिल्म कबीर सिंह है। इसके साथ 6 जुलाई को फिल्म मलाल (Malaal) भी रिलीज हो चुकी है। साथ ही आज आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप (Icc Cricket world cup) में श्रीलंका और भारत का मैच है। ऐसे में देखना होगा कि फिल्म वीकेंड पर क्या कमाल दिखाती है।

फिल्म आर्टिकल 15 ने पहले दिन 5.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन हासिल किया था। शनिवार को 7.25 करोड़ रुपये और रविवार को 7.77 करोड़ रुपये जुटा लिये, जिसके साथ ओपनिंग वीकेंड में ही फिल्म ने 20.04 करोड़ रुपये जमा कर लिये थे। इसके बाद सोमवार को 3.97 करोड़, मंगलवार को 3.67 करोड़ और बुधवार को 3.48 करोड़ रुपये का कलेक्शन हासिल किया था। अनुभव सिन्हा निर्देशत इस फिल्म में आयुष्मान खुराना की अहम भूमिका है। 

यह भी पढ़ें:  Kabir Singh Box Office Collection Day 15: Shahid Kapoor की फिल्म ने जोड़े इतने करोड़, आज Icc World Cup Cricket Match का होगा असर

यह भी पढ़ें: Happy Birthday Ranveer Singh: रणवीर के परिवार से मिलिए, मॉम-डैड, बहन और पत्नी संग देखें उनके बचपन की तस्वीरें

chat bot
आपका साथी