Exclusive: अर्जुन कैसे बने 'कहानी 2' के पुलिस अफ़सर, दिलचस्प है ये कहानी!

जब सुजॉय ने अर्जुन से कहा कि वो उन्हें 'कहानी 2' में लेना चाहते हैं तो अर्जुन ने पहले स्टोरी भेजने के लिए कहा, लेकिन सुजॉय बोले कि वो अर्जुन को नरेशन देना चाहते हैं।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Tue, 15 Nov 2016 04:59 PM (IST) Updated:Tue, 15 Nov 2016 05:28 PM (IST)
Exclusive: अर्जुन कैसे बने 'कहानी 2' के पुलिस अफ़सर, दिलचस्प है ये कहानी!

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अर्जुन रामपाल इन दिनों सुजॉय घोष की फ़िल्म 'कहानी 2' में नज़र आ रहे हैं। फ़िल्म में वो एक पुलिस ऑफ़िसर की भूमिका में हैं, मगर अर्जुन को ये थ्रिलर फ़िल्म मिलने की कहानी भी काफी थ्रिलिंग है।

अर्जुन कहते हैं कि सुजॉय और वो काफी समय से एक साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे थे। दोनों ने मिलकर एक फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम भी शुरू कर दिया था, जिसका टाइटल तीन था, लेकिन ये वो तीन नहीं है, जो इस साल रिलीज़ हुई है और जिसमें विद्या बालन के साथ अमिताभ बच्चन लीड रोल में थे। अर्जुन बताते हैं कि सुजॉय ने उनके साथ बनने वाली फ़िल्म का सिर्फ़ टाइटल इस्तेमाल किया, जबकि ये कहानी अलग है।

Exclusive: कहानी सुनते-सुनते विद्या बालन ख़ुद बन गईं 'कहानी'

जब सुजॉय ने अर्जुन से कहा कि वो उन्हें 'कहानी 2' में लेना चाहते हैं तो अर्जुन ने पहले स्टोरी भेजने के लिए कहा, लेकिन सुजॉय बोले कि वो अर्जुन को नरेशन देना चाहते हैं। अर्जुन कहते हैं- ''फिर वो आया और उसने जैसे-जैसे फ़िल्म का नरेशन दिया, मुझे यह बात समझ आ गई कि फ़िल्म में बात है। मैंने फिर हां कह दी।''

Exclusive: 'रॉक ऑन 2' की बुरी हालत से निराश अर्जुन रामपाल ने नोटबंदी पर किया ये कमेंट!

ख़बरें ये भी आई थीं कि अर्जुन को 'कहानी 2' विद्या बालन की रिकमेंडेशन पर मिली है। इस पर अर्जुन ने कहा- ''ऐसी कोई बात नहीं है। यह ख़बरें पूरी तरह से अफ़वाह हैं।'' अर्जुन ने बताया कि सुजॉय से उनकी पुरानी बॉन्डिंग है और वो सुजॉय को अच्छी तरह से जानते हैं, कि वो किस तरह के निर्देशक हैं। सुजॉय वही करेंगे, जो उनकी कहानी की डिमांड होगी। वो रिकमेंडेशन पर काम करने वालों में से नहीं हैं।

chat bot
आपका साथी