पापा की फिल्म में अर्जुन कपूर दिखाएंगे 'तेवर'

पिता बोनी कपूर बेटे अर्जुन कपूर के लिए जिस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, उसका नाम 'तेवर' तय हुआ है। शुरू से ही बोनी कपूर अपनी इस फिल्म का नाम 'तेवर' रखना चाहते थे और अब उन्हें आदित्य चोपड़ा ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।

By Edited By: Publish:Wed, 11 Dec 2013 11:19 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2013 11:19 AM (IST)
पापा की फिल्म में अर्जुन कपूर दिखाएंगे 'तेवर'

मुंबई। पिता बोनी कपूर बेटे अर्जुन कपूर के लिए जिस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, उसका नाम 'तेवर' तय हुआ है।

शुरू से ही बोनी कपूर अपनी इस फिल्म का नाम 'तेवर' रखना चाहते थे और अब उन्हें आदित्य चोपड़ा ने इसके लिए हरी झंडी दे दी है।

सूत्रों के मुताबिक, बोनी कपूर की फिल्म का नाम तेवर यश चोपड़ा को भी पसंद था। जब अर्जुन ने आदित्य से इस बारे में बात की तो उन्होंने यह टाइटल बिना किसी देरी के उन्हें दे दिया।

एंटरटेनमेंट की सभी चटपटी गपशप और एक्सक्लूसिव खबरों के लिए सिर्फ एक क्लिक करें

अर्जुन इस फिल्म में आगरा के एक कॉलेज स्टूडेंट बने हैं जो एक कबड्डी चैम्पियन भी है। यह फिल्म तेलुगु एक्शन फिल्म 'ओक्कड़ू' की रीमेक है जो पहली बार निर्देशन में उतरे अमित शर्मा निर्देशित करेंगे। इसमें सोनाक्षी सिन्हा अभिनेत्री होंगी। इस प्रोजेक्ट के अलावा, अर्जुन के पास कई रोचक फिल्में हैं जिसमें गुंडे, 2 स्टेट्स और फाइंडिग फैनी फर्नाडीज शामिल हैं।

(नई दुनिया)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी