Malaika Arora की फोटो पर Arjun Kapoor के चाचा Sanjay Kapoor ने किया ऐसा कमेंट...

संजय इससे पहले भी मलायका की तस्वीरों पर मज़ेदार कमेंट करते रहे हैं। जब वो बाली में वेकेशन एंजॉय कर रही थीं तो संजय ने कमेंट किया था कि बाली में समंदर इतना नीला नहीं है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Mon, 02 Sep 2019 06:25 PM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2019 07:28 AM (IST)
Malaika Arora की फोटो पर Arjun Kapoor के चाचा Sanjay Kapoor ने किया ऐसा कमेंट...
Malaika Arora की फोटो पर Arjun Kapoor के चाचा Sanjay Kapoor ने किया ऐसा कमेंट...

नई दिल्ली, जेएनएन। मलायका अरोरा और अर्जुन कपूर की रिलेशनशिप इन दिनों जमकर सुर्ख़ियों में रहती है। दोनों अक्सर वेकेशन के लिए साथ जाते हैं। साथ में हैंगआउट करते हैं। मलायका अब अर्जुन के परिवार के साथ घुलने-मिलने लगी हैं। कुछेक मौक़ों पर उन्हों अर्जुन के परिवार के साथ देखा गया है। हाल ही में मलायका अरोरा की एक तस्वीर पर अर्जुन के चाचा संजय कपूर ने ऐसा कमेंट किया, जिससे पढ़कर आपको लगेगा कि मलायका परिवार का हिस्सा बन चुकी हैं।

मलायका इंस्टाग्राम पर बहुत सक्रिय हैंं और अक्सर अपने फोटो पोस्ट करती रहती हैं। मलायका ने रविवार को एक फोटो पोस्ट थी, जिस पर संजय कपूर ने लिखा- आपका इन-हाउस फोटोग्राफर अच्छा काम कर रहा है। मलायका की फोटो की तारीफ़ करते हुए संजय ने अपने भतीजे पर मज़ेदार चुटकी ली है। 

 

View this post on Instagram

Happy Sunday ♥️♥️♥️

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on Aug 31, 2019 at 11:47pm PDT

अरबाज़ ख़ान से तलाक़ के बाद मलायका अर्जुन के साथ रिलेशनशिप में हैं। शुरुआती झिझक के बाद अब दोनों इस रिश्ते को सीधे नहीं मगर घुमा-फिराकर स्वीकार करने लगे हैं और पहले से अधिक आज़ादी के साथ सार्वजनिक स्थानों पर नज़र भी आते हैं। 

 

View this post on Instagram

#malaikasmondaymotivation ..... find ur happy place n cherish it ....

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on Aug 5, 2019 at 2:16am PDT

वैसे संजय इससे पहले भी मलायका की तस्वीरों पर मज़ेदार कमेंट करते रहे हैं। जब वो बाली में वेकेशन एंजॉय कर रही थीं तो संजय ने कमेंट किया था कि बाली में समंदर इतना नीला नहीं है।

 

View this post on Instagram

Happy bday my crazy,insanely funny n amazing @arjunkapoor ... love n happiness always

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on Jun 26, 2019 at 9:42am PDT

वैसे मलायका, संजय की बीवी महीप कपूर की भी अच्छी दोस्त हैं और इन्हें भी अक्सर साथ घूमते हुए देखा जाता है। वैसे, मलायका अपने पूर्व पति अरबाज़ ख़ान और अपने बच्चों के साथ अभी भी ख़ास मौक़ों पर नज़र आ जाती हैं।

chat bot
आपका साथी