अर्जुन कपूर ने शेयर किया बीटीएस वीडियो, मलाइका ने कमेंट कर कही ये बात

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। वही रविवार को अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अगल-अलग पोज में फोटोशूट कराते दिख रहे हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sun, 19 Dec 2021 03:13 PM (IST) Updated:Sun, 19 Dec 2021 03:13 PM (IST)
अर्जुन कपूर ने शेयर किया बीटीएस वीडियो, मलाइका ने कमेंट कर कही ये बात
Arjun Kapoor shared BTS video, Malaika Arora commented and said this.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे की पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते रहते हैं। वही रविवार को अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अगल-अलग पोज में फोटोशूट कराते दिख रहे हैं।

वीडियो को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो शीशों के पिछले खड़े होकर पोज देते हुए दिख रहे हैं। अभिनेता की ये वीडियो एक विज्ञापन शूट के दौरान का बताया जा रहा है। इस वीडिय को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, द बिहाइंड द सीन ऑफ मी बिहाइंड हुडी।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

मलाइका ने यूं किया रिएक्ट

अभिनेता की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं। वही वीडियो को इंस्टाग्राम पर आने के बाद ही अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने कमेंट कर प्रतिक्रिया दी है। मलाइका ने वीडियो पर फायर और हार्ट की इमोजी कमेंट की है।

आपको बात दें कि अर्जुन और मलाइका हाल ही में मालदीव से वेकेशन मना कर स्वदेश लौटे हैं। दोनों ने अपने वेकेशन की कई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें वो एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बीताते हुए दिख रहे हैं।

अर्जुन कपूर की आने वाली फिल्में

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही एकता कपूर की फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ एक्टर जॉन अब्राहम, दिशा पटानी और तारा सुतारिया अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म साल 2014 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा औऱ श्रद्धा कपूर की फिल्म एक विलेन का सीक्वल है। इसके अलावा अर्जुन 'द लेडी किलर' और विशाल भारतद्वाज की फिल्म में नजर आने वााले हैं।

chat bot
आपका साथी