मलाइका अरोड़ा को लेकर ट्रोल करने वालों को अर्जुन कपूर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा, 'सबसे ज्यादा वो लोग ही...'

हाल ही में जहां साल 2022 की शुरूआत हर किसी ने एक साथ बहुत ही धूमधाम से की थी। वहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के लिए ये दिन ज्यादा खास नहीं था। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह थी अर्जुन कपूर का COVID-19 पॉजिटिव होना।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Tue, 04 Jan 2022 01:48 PM (IST) Updated:Tue, 04 Jan 2022 01:48 PM (IST)
मलाइका अरोड़ा को लेकर ट्रोल करने वालों को अर्जुन कपूर ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा, 'सबसे ज्यादा वो लोग ही...'
Photo Credit : Malaika Arora arjun kapoor Instagram Photos Screenshot

मुंबई। सितारों के निजी जीवन में क्या हो रहा है, इस पर फैंस की नजर होती है। कई बार वह फिल्मों से अलग उनके निजी जीवन को लेकर भी उन्हें ट्रोल कर देते हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर ट्रोल्स को लेकर बहुत ज्यादा नहीं सोचते हैं। कई बार अर्जुन को उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को लेकर ट्रोल किया गया है। अपने से बड़ी उम्र की महिला को डेट करने के लेकर अर्जुन ट्रोल्स के निशाने पर रहे हैं। इसे लेकर एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा कि मुझे लगता है कि हम इन कमेंट्स का 90 प्रतिशत हिस्सा भी नहीं देखते हैं, इसलिए ट्रोलिंग को इतना महत्व नहीं दिया जा सकता है। यह सब नकली होता है। कई ट्रोलर्स ही मुझसे मिलने पर मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मरते हैं, तो आप इन कहानियों पर विश्वास नहीं कर सकते हैं। मैं अपने निजी जीवन में जो करता हूं वह मेरा विशेषाधिकार है। इसके अलावा लोगों को इस बात से परेशान नहीं होना चाहिए कि किसकी उम्र कितनी है। हमें बस जीना चाहिए। जीयो, जीने दो और आगे बढ़ो। मुझे लगता है कि उम्र को देखकर किसी रिश्ते पर अपने विचार प्रकट करना मूर्खता है।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

आपको बता दें कि हाल ही में जहां साल 2022 की शुरूआत हर किसी ने एक साथ बहुत ही धूमधाम से की थी। वहीं अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के लिए ये दिन ज्यादा खास नहीं था। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह थी अर्जुन कपूर का COVID-19 पॉजिटिव होना। दरअसल, अर्जुन की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव और मलाइका की निगेटिव आई थी। ऐसे में यह कपल न्यू इयर के मौके पर एक-दूसरे से दूर है।

View this post on Instagram

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

न्यू ईयर पर मलाइका और अर्जुन ने सोशल मीडिया पर सेम तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों पाउट करते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर के कैप्शन में मलाइका ने लिखा था, 'मैं तुम्हें मिस कर रही मिस्टर पाउटी अर्जुन कपूर (वैसे मेरा पाउट तुम्हारे से ज्यादा अच्छा है)...हैप्पी न्यू इयर।' वहीं अर्जुन ने भी न्यू इयर विश किया था।

chat bot
आपका साथी