Poonam Pandey के ख़िलाफ़ FIR और मिलिंद सोमन के न्यूड फोटो पर अपूर्व असरानी ने कसा तंज

Apurva Asrani On Poonam Pandey and Milind Soman गोवा के एक बीच पर दौड़ते हुए मिलिंद सोमन ने फोटो पोस्ट की। लगभग इसी दौरान ख़बर आयी कि पूनम पांडेय के ख़िलाफ़ गोवा में अश्लील वीडियो की शूटिंग करने के आरोप में पुलिस रिपोर्ट दर्ज़ हुई है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 06:24 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 07:53 PM (IST)
Poonam Pandey के ख़िलाफ़ FIR और मिलिंद सोमन के न्यूड फोटो पर अपूर्व असरानी ने कसा तंज
पति के साथ पूनम पांडेय और मिलिंद सोमन। (फोटो- इंस्टाग्राम)

नई दिल्ली, जेएनएन। पिछले दिनों पूर्व मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन का एक फोटो सोशल मीडिया में ख़ूब वायरल हुआ था, जिसमें मिलिंद गोवा के एक बीच पर कपड़ों के बिना दौड़ते नज़र आ रहे हैं। मिलिंद ने यह फोटो अपनी 55वीं बर्थडे पर पोस्ट किया था। फोटो में मिलिंद की फिटनेस की ख़ूब तारीफ़ हुई। लगभग इसी दौरान ख़बर आयी कि पूनम पांडेय के ख़िलाफ़ गोवा में अश्लील वीडियो की शूटिंग करने के आरोप में पुलिस रिपोर्ट दर्ज़ करवाई गयी है। इन दोनों ख़बरों को मिलाकर लेखक अपूर्व असरानी ने तंज कसा है।

अपूर्व ने दोनों की फोटो लगाकर ट्वीट किया- पूनम पांडेय और मिलिंद सोमन, दोनों अपने बर्थडे सूट में गोवा में देखे गये। पांडेय अधनंगी, सोमन पूरे नंगे। अश्लीलता के लिए पांडेय क़ानूनी पचड़े में पड़ गयीं। सोमन 55 की उम्र में अपने शरीर की फिटनेस के लिए प्यार पा रहे हैं। मुझे लगता है कि हम अपनी निर्वस्त्र महिलाओं के मुक़ाबले निर्वस्त्र पुरुषों के प्रति अधिक दया दिखाते हैं। असरानी का यह ट्वीट सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। 

#PoonamPandey & #MilindSoman both stripped down to their birthday suits in #Goa recently. Pandey partly, Soman completely. Pandey is in legal trouble--for obscenity. Soman is being lauded for his fit body at age 55. I guess we are kinder to our nude men than to our nude women. 🤔 pic.twitter.com/qQ9UFQIYXJ

— Apurva (@Apurvasrani) November 4, 2020

बता दें, गुरुवार को पूनम पांडेय और उनके पति सैम बॉम्बे को गोवा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में दोनों को ज़मानत मिल गयी। पूनम कुछ दिन पहले भी सुर्ख़ियों में रही थीं, जब शादी के चंद दिनों बाद ही गोवा में उन्होंने अपनी पति के ख़िलाफ़ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज़ करवायी थी। हालांकि, वो मामला उन्होंने सुलटा लिया।

वहीं, मिलिंद सोमन की बात करें तो मिलिंद अपनी फिटनेस के लिए अक्सर ख़बरों में रहते हैं। पत्नी अंकिता कोंवर के साथ उनकी तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया में वायरल होती हैं। अंकिता और मिलिंद की शादी 2018 के अप्रैल महीने में महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज़ से हुई थी। इसके कुछ महीने बाद दोनों ने स्पेन में अपने रिश्ते को पक्का किया। मिलिंद ने इससे पहले एक्ट्रेस माइलीन जम्पानोई के साथ शादी की थी, जिनसे वो 2006 में आयी वैली ऑफ़ फ्लॉवर्स के सेट पर मिले थे।

chat bot
आपका साथी