सुल्तान' देखने के लिए अनुष्का शर्मा ने दिया ये बेहतरीन ऑफर
सलमान-अनुष्का की 'सुल्तान' ने सिर्फ भारत में ही सफलता के झंडे नहीं गाड़े हैं, बल्कि पाकिस्तान में भी फिल्म को काफी पसंद किया गया।
नई दिल्ली (जेएनएन)। सलमान खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'सुल्तान' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 280 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। 'सुल्तान' का ये तीसरा हफ्ता है, इसलिए कलेक्शन काफी कम हो गई है। ऐसे में कलेक्शन की रफ्तार को गति देने के लिए अनुष्का शर्मा ने एक नया ऑफर लोगों के सामने रखा है। इससे यकीनन फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार में इजाफा होगा। फिल्म में सलमान खान और अनुष्का शर्मा पहलवान की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
'सुल्तान' के लिए सलमान के साथ अनुष्का के काम को भी नोटिस किया जा रहा है। 'सुल्तान' की सफलता के बाद मेकर्स ने फिल्म की मार्केटिंग का नया तरीका निकाला है। इसमें अनुष्का ने भी अपना योगदान देना शुरू कर दिया है। अनुष्का ने अपने फैन्स को ट्वीट किया 'सुल्तान फैमिली वीकेंड। दो के साथ दो टिकट पाइए।' #SultanFamilyWeekend get 2+2 on SULTAN movie tickets. Book your tickets here - https://t.co/ij9cuGalpZ — Anushka Sharma (@AnushkaSharma) July 22, 2016
बता दें कि 'सुल्तान' ने सिर्फ भारत में ही सफलता के झंडे नहीं गाड़े हैं, बल्कि पाकिस्तान में भी फिल्म को काफी पसंद किया गया। वहां भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। इधर अमेरिका, यूएई और यूके में भी फिल्म बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। #Sultan [Week 3] Fri 2.14 cr. Total: ₹ 280.10 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) July 23, 2016 #Sultan - OVERSEAS [key markets] - Week 2: — taran adarsh (@taran_adarsh) July 22, 2016
USA-CANADA: $ 5.60 mn
UAE-GCC: $ 7.88 mn
UK-IRELAND: $ 2.09 mn
PAKISTAN: $ 2.80 mn
अनुष्का ने हाल ही में अपनी फिल्म 'फिल्लौरी' का काम पूरा किया है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होना तय हुआ है। यह अनुष्का के होम प्रोडक्शन की दूसरी फिल्म है। पहली फिल्म 'एनएच 10' थी जो कि बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। साथ ही समीक्षकों ने भी अनुष्का के प्रयास को सराहा था।