Anushka Sharma और विराट कोहली की प्राइवेट फोटो खींचने पर भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- ‘इसे अभी बंद करो’

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड खुलकर एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी के बाद से अनुष्का लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वो जहां जाती हैं फोटोग्राफर्स उन्हें कैप्चर करने के लिए उनके पीछे होते हैं।

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 08:54 AM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 11:05 AM (IST)
Anushka Sharma और विराट कोहली की प्राइवेट फोटो खींचने पर भड़कीं एक्ट्रेस, बोलीं- ‘इसे अभी बंद करो’
Photo Credit- Anushka Sharma Instagram Account Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड खुलकर एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी के बाद से अनुष्का लगातार सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वो जहां जाती हैं फोटोग्राफर्स उन्हें कैप्चर करने के लिए उनके पीछे होते हैं। हाल ही में विराट और अनुष्का कहीं ब्रेकफास्ट करने गए और फोटोग्राफर्स ने उन्हें वहां भी कैप्चर कर लिया और उनकी फोटो क्लिक कर ली। लेकिन अनुष्का को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई, और उनकी प्राइवेसी का उल्लंघन करने पर उन्होंने उस मीडिया हाउस की जमकर लताड़ लगा दी।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए ही फोटोग्राफर और उस मीडिया हाउस को फटकार लगाई है जिन्होंने उनकी फोटो क्लिक की थी। इतना ही नहीं अनुष्का ने ये सब तुरंत बंद करने की हिदायत दी है। दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस अपने पति विराट कोहली के साथ एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुई थीं। जहां दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पैंड करते नज़र आ रहे थे। इसी दौरान उनकी फोटो क्लिक कर ली गई और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी गई। जो की काफी वायरल हुई। यही बात अनुष्का को बिल्कुल पसंद नहीं आई है और उन्होंने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की है।

अनुष्का ने वो फोटो शेयर करते हुए अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है, 'फोटोग्राफर्स और पब्लिकेशन से कई बार रिक्वेस्ट करने के बाद भी वो हमारी प्राइवेसी में दखल देना जारी रखे हुए हैं, दोस्तों इसे अभी बंद करो’।

 

हाल ही में अनुष्का ने वोग मैग्जीन द्वारा प्रिमैटर्निटी फोटोशूट करवाया था, जो काफ़ी चर्चित हुआ। इस फोटोशूट में अनुष्का का बेबी बंप साफ नज़र आ रहा था। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि कैसे वो और उनके पति विराट अपने बच्चे की परवरिश करेंगे। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा फरवरी  में मां बन सकती हैं।  

chat bot
आपका साथी