अनुष्का शर्मा ने शेयर की मुस्कुराते हुए तस्वीर, छोटे बालों में बेहद क्यूट आईं नजर

विराट और अनुष्का दोनों की ही फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है जिसकी वजह से दोनों की तस्वीरें वायरल भी खूब होती हैं। अब हाल ही में अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देख उनके फैंस भी अभिनत्री पर दिल हार बैठे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Publish:Fri, 20 Aug 2021 02:37 PM (IST) Updated:Fri, 20 Aug 2021 02:37 PM (IST)
अनुष्का शर्मा ने शेयर की मुस्कुराते हुए तस्वीर, छोटे बालों में बेहद क्यूट आईं नजर
अनुष्का शर्मा की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों अनुष्का और विराट अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ऐसे में दोनों अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। इसके अलावा अनुष्का शर्मा भी सोशल मीडिया के जरिए दोनों की कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। विराट और अनुष्का दोनों की ही फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है, जिसकी वजह से दोनों की तस्वीरें वायरल भी खूब होती हैं। अब हाल ही में अनुष्का ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देख उनके फैंस भी अभिनत्री पर दिल हार बैठे हैं।

अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वो अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अनुष्का और विराट बेटी वामिका के साथ लंदन में घूम रहे हैं। हाल ही में इन दोनों की लंच डेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अब अनुष्का ने खुद इस लंच डेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुष्का शर्मा मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं। जिसे देख उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का शर्मा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपनी ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अनुष्का सफेद रंग का स्वेटर पहनी हुई हैं। अनुष्का री आंखे बंद हैं और वो अपने चेपरे पर हाथ रखकर मुस्कुरा रही हैं। तस्वीर में अनुष्का अकेली हैं तो जाहिर सी बात है कि इस तस्वीर को उनके पति विराट कोहली ने ही क्लिक किया होगा। अनुष्का की इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। सभी इस तस्वीर में अभिनेत्री को देख कह रहे हैं So Cute.

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा ने इसी साल जमवरी के महीने में बेटी वामिका को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से ही अनुष्का और विराट काफी चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि इन दोनों ने अब तक बेटी वामिका का चेहरा अपने फैंस को नहीं दिखाया है। लेकिन हाल ही में बेटी के छह महीने के होने पर पोस्ट शेयर कर बेटी की हल्की- हल्की झलकियां दिखाई थीं।

chat bot
आपका साथी