बड़ी ख़बर: वेब पर आ रहा है फिल्मों का तूफ़ान, माधुरी-प्रियंका- अनुष्का सब तैयार

इस कड़ी में आठ वेब फिल्में और एक वेब सीरीज़ बनाई जायेगी। जिनकी डिटेल्स इस ख़बर में पढ़िये ...

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 08:41 PM (IST) Updated:Mon, 24 Dec 2018 03:55 PM (IST)
बड़ी ख़बर: वेब पर आ रहा है फिल्मों का तूफ़ान, माधुरी-प्रियंका- अनुष्का सब तैयार
बड़ी ख़बर: वेब पर आ रहा है फिल्मों का तूफ़ान, माधुरी-प्रियंका- अनुष्का सब तैयार

मुंबई। वेब सीरीज़ और वेब फिल्मों की दुनिया में जल्द ही एक बड़ा तूफ़ान आने जा रहा है। माधुरी दीक्षित, अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा सहित कई स्टार्स वेब फिल्मों और सीरीज़ से जुड़ने जा रहे हैं, जिसकी घोषणा कर दी गई है।

नेटफ्लिक्स ने अपनी ओरिजनल फिल्मों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए ये ऐलान किया है। इस कड़ी में आठ वेब फिल्में और एक वेब सीरीज़ बनाई जायेगी।

टाईपराइटर (वेब सीरीज़) -

सैफ़ अली खान और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी स्टारर सेक्रेड गेम्स के बाद सुपरनेचुरल ड्रामा टाईपराइटर आएगा। कहानी एक ऐसे घर की है जो शापित है। एक भूतिया किताब और भूतों की दुनिया को देखने वाले युवाओं की एक टोली की इस कहानी में एक कुत्ते की भी अहम् भूमिका होगी। गोवा के इस कहानी में भूत की तलाश के कई डरावने किस्से होंगे।

बुलबुल -

अनुष्का शर्मा और उनके भाई कर्णेश शर्मा वेब फिल्म बुलबुल को प्रोड्यूस करेंगे। ये एक पीरियड ड्रामा होगा। जिसमें बुजुर्ग लोगों के विश्वास और अंधविश्वास को हल्के-फुल्के ढंग से दिखाया जाएगा। कहानी सत्या और उसके भाई की बाल वधु बुलबुल की है जो सत्या के इंग्लैण्ड पढ़ाई के अलग हो जाती है। बाद में सत्या जब वापस आता है तो पाता है कि बुलबुल गांव में लोगों का काम कर जीवन चला रही है।

फायरब्रांड -

प्रियंका चोपड़ा इस वेब फिल्म को प्रोड्यूस करेंगी। अरुणा राजे के निर्देशन बनने वाली इस फिल्म में उषा जाधव , गिरीश कुलकर्णी, माधव पाटकर, सचिन खेडेकर और राजेश्वरी सचदेव की भूमिकाएं होंगी। ये मराठी फिल्म यौन उत्पीड़न का शिकार एक सफल वकील की कहानी होगी, जो किरदार उषा जाधव निभाएंगी। उसके वैवाहिक जीवन की प्रॉब्लम्स के साथ वो कई सारे फ़ैमिली केसेस भी निबटाती है। गिरीश कुलकर्णी ने उसके पति की भूमिका स्वीकारी है।

15 अगस्त -

माधुरी दीक्षित इस फिल्म के साथ वेब फिल्मों को प्रोड्यूस करने की दुनिया में आ रही हैं। मुंबई की एक चाल की कहानी में रहने वाले लोगों की ये कहानी भारत के मिडिल क्लास लोगों की व्यथा दर्शाती है।

होटल मुंबई -

देव पटेल और अनुपम खेर स्टारर ये फिल्म मुंबई में 26/11 को हुए आतंकवादी हमले के दौरान की कहानी है। एंथोनी मार्स के निर्देशन में बाने बनने वाली ये फिल्म हमले का शिकार हुए और बच कर निकले दो लोगों की कहानी है।

म्यूज़िक टीचर -

तुम्हारी सुलु वाले मानव कौल स्टारर ये फिल्म नेटफ्लिक्स ओरिजनल सार्थक दासगुप्ता के डायरेक्शन में बनाई जायेगी। फिल्म की कहानी एक म्यूज़िक टीचर और बॉलीवुड के नामी सिंगर की है। टीचर सारे इमोशन का शिकार है और अपने उस पुराने स्टूडेंट से जलता है जो अब एक बड़ा सिंगर बन चुका है।

चॉपस्टिक्स -

आश्विन यार्डी के बैनर बनने वाली इस फिल्म में मिथिला पालकर, अभय देओल और विजय राज की अहम् भूमिकाएं होंगी। फिल्म को सचिन यार्डी डायरेक्ट करेंगे। कहानी एक टैलेंटेड लेकिन अंडरकॉन्फिडेंट लड़की की है जिसे जीवन के हर मोड़ पर अलग थलग कर दिया जाता है। एक बार उसकी कार चोरी हो जाती है जिसे ढूंढ़ने के लिए वो मुंबई के एक गैंगस्टर का सहारा लेती है। इस दौरान उसकी लाइफ़ भी बदल जाती है।

Upstarts -

अपस्टार्टस, भारत में तेज़ी से बढ़ रहे स्टार्टअप सेक्टर की है। उदय सिंह पवार निर्देशित इस फिल्म को राजा मेनन भी प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म कॉलेज के तीन लड़कों की कहानी है। जो छोटे शहर के रहने वाले हैं और स्टार्टअप कारोबार और पैसे को लेकर अलग अलग परिस्थितियों से जूझते हैं।

कोबाल्ट ब्लू -

इसी नाम पर आई नॉवेल बेस्ड कोबाल्ट ब्लू को सचिन कुंडालकर डायरेक्ट करेंगे। ये कहानी एक भाई और बहन की है, जो एक ही आदमी के प्यार में पड़ जाते हैं। इस बात के उजागर होने के बाद उनकी परंपरागत मराठी फ़ैमिली कैसा उबाल आता है ये फिल्म में दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Box Office: ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान का बुरा हाल, फिर भी तीन दिन में कमाये इतने करोड़

chat bot
आपका साथी