क्या इस ऑस्ट्रेलियन हॉरर फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने वाले हैं अनुभव सिन्हा?

लोकप्रिय और दिलचस्प विषयों पर आधारित विदेशी फिल्मों से प्रेरित फिल्में बनाने का चलन हिंदी सिनेमा में काफी पुराना है। Photo- Anubhav Insta

By Nazneen AhmedEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 07:15 AM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 07:41 AM (IST)
क्या इस ऑस्ट्रेलियन हॉरर फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने वाले हैं अनुभव सिन्हा?
क्या इस ऑस्ट्रेलियन हॉरर फिल्म का हिंदी रीमेक बनाने वाले हैं अनुभव सिन्हा?

नई दिल्ली, जेएनएन। लोकप्रिय और दिलचस्प विषयों पर आधारित विदेशी फिल्मों से प्रेरित फिल्में बनाने का चलन हिंदी सिनेमा में काफी पुराना है। ‘आर्टिकल 15’ और 'मुल्क’ जैसी फिल्मों के निर्देशक अनुभव सिन्हा का नाम भी जल्द ही इस तरह की फिल्में बनाने वाले फिल्मकारों में शामिल होने की संभावना है। अनुभव फिलहाल साल 2007 में रिलीज हुई ऑस्ट्रेलियाई हॉरर फिल्म 'ब्लैक वॉटर’ से संबंधित फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में अनुभव के एक फैन ने उन्हें ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा, 'सर कल मैंने ब्लैक वॉटर देखी। मुझे यकीन है कि पर्यावरण पर आधारित इस तरह की फिल्म का भारत में लंबे समय से इंतजार है। मेरे हिसाब से इस तरह के मुद्दे के लिए आपसे बेहतर कोई दूसरा फिल्ममेकर नहीं हो सकता है’।

इसके जवाब में अनुभव सिन्हा ने लिखा, 'काम चालू है। धन्यवाद’। आपको बता दें कि फिल्म 'ब्लैक वॉटर’ साल 2003 में ऑस्ट्रेलिया में एक गर्भवती महिला और उसके परिवार पर मगरमच्छों द्वारा किए गए हमले की सच्ची घटना पर आधारित है। आपको बता दें कि अनुभव इस वक्त के सबसे चर्चित विषय कोविड-19 पर एंथोलॉजी फ़िल्म बना रहे हैं। इस फ़िल्म में अनुभव सिन्हा को साथ में हंसल मेहता, सुधीर मिश्रा, केतन मेहता और सुभाष कपूर जैसे निर्देशक का सहयोग मिल रहा है। 

फिल्म के बारे में बात करते हुए अनुभव ने बताया कि इस फ़िल्म में सुभाष की एक कहानी, हंसल की एक, सुधीर भाई की एक, केतन की एक कहानी है। अनुभव ने इसके लिए अनुराग कश्यप को भी अप्रोच किया था। हालांकि, वह दूसरे प्रोजेक्ट में व्यस्त होने की वजह से इसमें शामिल नहीं हो पाए। अनुभव ने बताया कि इस फ़िल्म में फरवरी/मार्च 2020 के समय के कहानी बताई जाएगी। अनुभव सिन्हा इसे अपने बैनर बनारस मीडियावर्क्स के तहत बना रहे हैं। उम्मीद है कि इस फ़िल्म को साल 2021 तक रिलीज़ कर दिया जाएगा।

काम चालू है। धन्यवाद। https://t.co/9TxSyITm92" rel="nofollow

— Anubhav Sinha (Not Bollywood) (@anubhavsinha) August 11, 2020
chat bot
आपका साथी