आख़िर अनिल कपूर ओशो क्यों बन गए, जानिये इस ख़बर में

सोनम कपूर ने अनिल कपूर के साथ काम करने के अनुभव को भी हाल ही में साझा किया। उन्होंने कहा कि कहा कि उन्हें उनके पिता के साथ काम करने के लिए पहले भी कई आफर आए थे।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Wed, 02 Jan 2019 04:13 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jan 2019 04:13 PM (IST)
आख़िर अनिल कपूर ओशो क्यों बन गए, जानिये इस ख़बर में
आख़िर अनिल कपूर ओशो क्यों बन गए, जानिये इस ख़बर में

मुंबईl फिल्म अभिनेता अनिल कपूर जल्द आध्यात्मिक गुरु रजनीश यानि ओशो की भूमिका निभाते नजर आएंगेl यह फिल्म नहीं बल्कि एक वेब सीरीज़ होगी जिसका पोस्टर जारी कर दिया गया हैl गौरतलब है इस फोटो में अनिल कपूर ओशो के अंदाज में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और उन्होंने दोनों हाथ फैला रखे हैं साथ ही उनके चेहरे पर एक खुशी वाले भाव हैl

उन्होंने नीले और सफेद रंग की एक ड्रेस पहन रखी है और सर पर टोपीनुमा कुछ लगा रखा हैl वहीं उनके पीछे पोस्टर में आनंद शीला भी नजर आ रही है, जोकि रजनीश की भक्त मानी जाती हैl ओशो का जन्म बतौर चंद्र मोहन जैन हुआ था और वह मध्य प्रदेश के रहने वाले थेl उनका निधन 58 वर्ष की आयु में पुणे में हो गयाl वह भारत में रजनीश मोमेंट के प्रणेता भी रहेl वह महात्मा गांधी के विरोध भी थेl ओशो को सेक्स गुरु के तौर पर भी जाना जाता थाl अनिल कपूर जल्द ही फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नज़र आयेंगेl फिल्म में सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला भी हैंl

इस फिल्म के माध्यम से सोनम कपूर और राजकुमार राव एक दूसरे के साथ काम करते नजर आएंगे। वहीं अनिल कपूर और राजकुमार राव दोबारा एक दूसरे के साथ काम करते नजर आएंगे। सोनम कपूर ने अनिल कपूर के साथ काम करने के अनुभव को भी हाल ही में साझा किया। उन्होंने कहा कि कहा कि उन्हें उनके पिता के साथ काम करने के लिए पहले भी कई आफर आए थे। हालांकि फिल्म की स्क्रिप्ट दमदार नहीं होने के चलते उन्होंने उस फिल्म में काम करने से मना कर दिया था लेकिन इस फिल्म में उन्हें कहानी बहुत अच्छी लगी। जिसके चलते उन्होंने काम करने के लिए हाँ कहा। 

यह भी पढ़ें: Box Office: नए साल के पहले दिन ही रणवीर की सिंबा ने बना दिया ये रिकॉर्ड

chat bot
आपका साथी