700 करोड़ बजट की इस 'महाभारत' में अमिताभ बच्चन बनेंगे भीष्म पितामह

भीष्म के किरदार के लिए आज भी मुकेश खन्ना को याद किया जाता है, जिन्होंने अस्सी के दशक में आए बीआर चोपड़ा के धारावाहिक महाभारत में ये रोल निभाया था।

By मनोज वशिष्ठEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2017 11:17 AM (IST) Updated:Sat, 01 Apr 2017 07:03 PM (IST)
700 करोड़ बजट की इस 'महाभारत' में अमिताभ बच्चन बनेंगे भीष्म पितामह
700 करोड़ बजट की इस 'महाभारत' में अमिताभ बच्चन बनेंगे भीष्म पितामह

मुंबई। महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार सबसे प्रभावशाली किरदारों में से एक है। अगर इस किरदार को बड़े पर्दे पर देखना है, तो आज की तारीख़ में अमिताभ बच्चन से बेहतर कलाकार शायद ही कोई हो। भीष्म के किरदार के लिए शख़्सियत, आवाज़ और अदाकारी का जो मेल चाहिए, बिग बी उसके लिए परफेक्ट हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अमिताभ बच्चन जल्द सिल्वर स्क्रीन पर भीष्म पितामह के रोल में नज़र आ सकते हैं। 

मशहूर एड फ़िल्ममेकर एनए श्रीकुमार मेनन महाभारत पर आधारित एक बहुभाषी फ़िल्म 'Randamoozham' डायरेक्ट कर रहे हैं, जो ज्ञानपीठ अवॉर्ड विजेता लेखक एमटी वासुदेवन नायर के नॉवल पर आधारित है। महाभारत को अब तक हमने कृष्ण और पांडवों के नज़रिए से समझा है, मगर ये फ़िल्म भीष्म के नज़रिए से महाभारत की महागाथा को दिखाएगी। मेनन ने पीटीआई को बताया कि भीष्म के रोल के लिए अमिताभ बच्चन से संपर्क किया गया है। बातचीत चल रही है। मेनन मानते हैं कि इस रोल के लिए वो सबसे योग्य कलाकार हैं। हालांकि बिग बी ने अभी तक अपनी स्वीकृति नहीं दी है। 

इसे भी पढ़ें- बॉक्स ऑफ़िस पर टकराव जारी, अब शाह रूख़ और अक्षय की बारी

ग़ौरतलब है कि इस महत्वाकांक्षी फ़िल्म में मलयालम एक्टर मोहनलाल भीम के किरदार के लिए फाइनल किए जा चुके हैं। फ़िल्म में विभिन्न भाषाओं के कलाकारों को कास्ट किया जा रहा है। 'Randamoozham' 1984 लिखा गया था, जिसमें भीष्म के नज़रिए से महाभारत को पेश किया गया है।  

इसे भी पढ़ें- सोच भी नहीं सकते, इतने करोड़ में बिके हैं ट्यूबलाइट के म्यूज़िक राइट्स

700-800 करोड़ के मेगा बजट से बन रही फ़िल्म के दो भाग होंगे। फ़िल्म हिंदी, मलयालम, तमिल, तेलुगु और अंग्रेजी भाषाओं में शूट की जाएगी, जबकि सभी भारतीय भाषाओं और कुछ विदेशी भाषाओं में इसे डब किया जाएगा। फ़िल्म की शूटिंग 2018 के अंत में शुरू होने की उम्मीद है, जबकि 2019 के अंत या 2020 की शुरुआत में रिलीज़ होगी।

इसे भी पढ़ें- नाम शबाना के बाद बेबी के इन चार किरदारों पर आएंगी चार अलग फ़िल्में

बताते चलें कि 2012 में आई एनीमेशन फ़िल्म महाभारत में अमिताभ भीष्म के किरदार के लिए डबिंग कर चुके हैं। वैसे भीष्म के किरदार के लिए आज भी मुकेश खन्ना को याद किया जाता है, जिन्होंने अस्सी के दशक में आए बीआर चोपड़ा के धारावाहिक महाभारत में ये रोल निभाया था।

chat bot
आपका साथी