करण के बर्थडे पर वरुण और आलिया देंगे धमाकेेदार पार्टी!

करण जौहर का कल बर्थडे है और सुनने में आया है कि उनकी नई फिल्‍म 'शुद्धि' में काम करने जा रहे वरुण धवन और आलिया भट्ट ने उनके लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन कर रखा है। आपको बता दें कि पहले करण जौहर की इस फिल्‍म में वरुण धवन

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Sun, 24 May 2015 11:35 AM (IST) Updated:Sun, 24 May 2015 12:42 PM (IST)
करण के बर्थडे पर वरुण और आलिया देंगे धमाकेेदार पार्टी!

मुंबई। करण जौहर का कल बर्थडे है और सुनने में आया है कि उनकी नई फिल्म 'शुद्धि' में काम करने जा रहे वरुण धवन और आलिया भट्ट ने उनके लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन कर रखा है। आपको बता दें कि पहले करण जौहर की इस फिल्म में वरुण धवन की जगह सलमान खान नजर आने वाले थे, मगर सलमान खान ने ही खुद ट्वीट कर बताया कि वरुण धवन ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है।

सनी लियोन ने कहा, नहीं निकाला गया है उन्हें घर से

खैर, बात करण जौहर और उनके आने वाले बर्थडे की करते हैं। वह कल पूरे 43 साल के हो जाएंगे। अब करण जौहर का बर्थडे हो और धमाल ना मचे, ये कैसे हो सकता है। वह खुद हर साल अपने बर्थडे पर शानदार पार्टी देते हैं और इसमें फिल्म इंडस्ट्री के सभी जानेमाने सितारे नजर आते हैं। इस बार भी यही होगा।

सलमान और सिलवेस्टर के फैंस को साजिद ने ऐसे कर डाला खुश

हां, ये अलग बात है कि वरुण धवन और आलिया भट्ट इस बार पार्टी को कुछ अलग रंग देने की कोशिश जरूर करेंगे। अब वैसे भी करण जौहर ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'शुद्धि' में दोनों को लेकर उन्हें पहले ही इस पार्टी का ट्रीट दे दिया है। अब दोनों की बारी है। खैर, करण जौहर को उनके फैंस की तरफ से एडवांस में हैप्पी बर्थडे।

chat bot
आपका साथी