आलिया भट्ट ने फिल्म 'गंगूबाई' के रिलीज डेट पर रणबीर कपूर को किया याद, कहा- देखो चांद आया...

भंसाली प्रोडक्शन्स के अलावा एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए फैंस को गंगूबाई के नए रिलीज डेट की जानकारी दी है। आलिया ने अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए रणबीर कपूर के गाने को याद किया और फैंस के साथ कैप्शन में इसे साझा किया।

By Vaishali ChandraEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 02:52 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 02:52 PM (IST)
आलिया भट्ट ने फिल्म 'गंगूबाई' के रिलीज डेट पर रणबीर कपूर को किया याद, कहा- देखो चांद आया...
Actress Alia Bhatt social media post, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस आलिया भट्ट अक्सर ही अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। उन्होंने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को कभी भी मीडिया में छुपाने की कोशिश नही की। आलिया ने कई बार सोशल मीडिया पर रणबीर के लिए अपनी फीलिंग्स को शेयर किया है। हाल ही में प्यार में डूबी आलिया भट्ट ने एक बार फिर से ऐसा ही एक पोस्ट किया है, जिसमें वह रणबीर कपूर के गाने पर मगन होती दिखीं।

दरअसल, आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। जिसकी जानकारी आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है, लेकिन उनके इस पोस्ट में सबसे ज्यादा दिलचस्प उनका कैप्शन है। जिसमें वह रणबीर कपूर की डेब्यू फिल्म 'सांवरिया' का गाना 'चांद नजर आया' गुनगुनाते हुए नजर आईं। मून लाइट में खड़ी अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए आलिया ने लिखा, 'देखो चांद आया... चांद नजर आया। गंगू भी आ रही है.. 25 फरवरी को।'

इस तस्वीर में आलिया शॉल ओढ़े चांदनी रात में बीच सड़क पर खड़ी है और चांद को देखकर मुस्कुरा रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका वाली ये फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसे संजय लीला भंसाली ने निर्देशित किया है। फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर अगले महीने 72वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगा, इसकी पुष्टी समाचार एजेंसी पीटीआई ने की है।

फिल्म में, आलिया भट्ट ने मुंबई के कमाठीपुरा में एक प्रोस्टीट्यूट गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका निभाई है, जिसे कम उम्र में देह व्यापार में धकेल दिया गया था। फिल्म एक वेश्यालय के मुखिया और कमाठीपुरा के एक राजनीतिक नेता के रूप में उनकी यात्रा को दर्शाती है। फिल्म में आलिया पहली बार डॉन के किरदार में नजर आने वाली हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो गंगूबाई काठियावाड़ी के अलावा आलिया फिल्म 'आरआरआर' में दिखेंगी। ये फिल्म जनवरी में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण इसकी रिलीज पोस्टपोन कर दी गई। इसके अलावा वो रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं। साथ ही आलिया, रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का भी हिस्सा बनेंगी जिसकी शूटिंग हाल ही में दिल्ली में चल रही थी।

chat bot
आपका साथी