अक्षय कुमार की ' गोल्ड ' नहीं है सिर्फ हॉकी की कहानी , ये है अनोखा ट्विस्ट !

रीमा के मुताबिक क्या एक ही विषय पर दो फिल्में नहीं बनाई जा सकतीं? लगान और एम एस धोनी -द अनटोल्ड स्टोरी भी तो क्रिकेट पर ही थी , लेकिन दोनों कितनी अलग थीं।

By ManojEdited By: Publish:Tue, 15 Nov 2016 11:55 AM (IST) Updated:Tue, 15 Nov 2016 02:08 PM (IST)
अक्षय कुमार की ' गोल्ड ' नहीं है सिर्फ हॉकी की कहानी , ये है अनोखा ट्विस्ट !

मुंबई। शमीत अमीन की शाहरुख़ खान स्टारर ' चक दे इंडिया ' हॉकी खेल पर बनाई गई एक बेहतरीन फिल्म मानी जाती है , लेकिन अक्षय कुमार अब जब भारत के हॉकी में सोना जीतने की कहानी को लेकर बड़े परदे पर आएंगे, तो खेल के मैदान के अलावा एक बड़ा ड्रामा भी होगा।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 1948 के लंदन ओलंपिक में गोल्ड जीता था और अब रीमा कागती उसी कहानी को लेकर फिल्म ' गोल्ड ' बना रही है और इसमें अक्षय कुमार लीड रोल में होंगे जो हॉकी स्टार बलबीर सिंह की भूमिका निभाएंगे। लेकिन रीमा कागती की ये फिल्म सिर्फ खेल के मैदान और सोना जीतने के बाद के गर्व तक ही सिमट कर नहीं रह जाएगी। फिल्म के एक बहुत बड़ा ड्रामा होगा और वही फिल्म की यूएसपी भी। हाल ही में एक इंटरव्यू में रीमा ने ये स्पष्ट कर दिया है। उन्होंने बताया है कि गोल्ड सिर्फ हॉकी की कहानी नहीं है। ये फिल्म है और इसमें एक स्ट्रॉग ड्रामेटिक स्टोरी को जगह दी जाएगी। रीमा को ये आइडिया गीतकार अंकुर तिवारी ने किया था जिस पर राजेश देवराज ने स्क्रिप्ट तैयार की है। रीमा कहती हैं कि उस दिन के खेल के कोई ऐतिहासिक दस्तावेज़ नहीं है इसलिए फिल्म में उस गेम का पूरा ब्यौरा काल्पनिक तरीके से ही बताया जाएगा। रीमा ने जब से इस फिल्म की घोषणा की है तब से उनकी फिल्म की तुलना पहले आ चुकी चक दे इंडिया से की जाने लगी है।

Exclusive: 500 के बंद हो चुके नोट को लेकर नेहा धूपिया ने खड़ा किया हंगामा

रीमा के मुताबिक क्या एक ही विषय पर दो फिल्में नहीं बनाई जा सकतीं? लगान और एम एस धोनी -द अनटोल्ड स्टोरी भी तो क्रिकेट पर ही थी , लेकिन दोनों कितनी अलग थीं। रीमा ने ये भी बताया कि उनकी गोल्ड के लिए सिर्फ और सिर्फ अक्षय कुमार ही पहली च्वॉयस थे।

chat bot
आपका साथी