वाह...महिलाओं के लिए और सेल्‍फ डिफेंस क्‍लासेज शुरू करेंगे अक्षय

आज के समय में महिलाओं की सुरक्षा सबसे गंभीर मुद्दा है और एेसे में अगर वो खुद ही अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हो जाएं तो इससे अच्‍छी बात तो हो ही नहीं सकती है। इसी सोच के साथ अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में महिलाओं को मुफ्त में

By Pratibha Kumari Edited By: Publish:Mon, 13 Apr 2015 12:00 PM (IST) Updated:Mon, 13 Apr 2015 01:13 PM (IST)
वाह...महिलाओं के लिए और सेल्‍फ डिफेंस क्‍लासेज शुरू करेंगे अक्षय

मुंबई। आज के समय में महिलाओं की सुरक्षा सबसे गंभीर मुद्दा है और एेसे में अगर वो खुद ही अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हो जाएं तो इससे अच्छी बात तो हो ही नहीं सकती है। इसी सोच के साथ अभिनेता अक्षय कुमार ने हाल ही में महिलाओं को मुफ्त में मार्शल आर्ट सिखाने के लिए सेल्फ डिफेंस क्लासेज की शुरुआत की थी और अब वह इस तरह के कई और सेल्फ डिफेंस क्लासेज शुरू करना चाहते हैं।

वाह! महिलाओं को मुफ्त में सेल्फ डिफेंस सिखा रहे अक्षय

फिलहाल अक्षय अपनी नई फिल्म 'गब्बर इज बैक' के प्रमोशन में जुटे हैं, जिसमें वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते नजर आएंगे। इस फिल्म से ही उन्हें महिलाओं के लिए कई और सेल्फ डिफेंस क्लासेज शुरू करने की प्रेरणा मिली है, ताकि वे अपने खिलाफ हो रहे अपराधों से खुद की सुरक्षा कर सकें।

ये क्या...अली के बालों की वजह से रुकी कल्कि की फिल्म की शूटिंग!

इस बारे में अक्षय ने बताया, 'मैं हर हफ्ते 300 लड़कियों को मार्शल आर्ट सिखाता हूं। इनमें कॉरपोरेट, मीडिया हाउस से लेकर घरों में काम करने वालीं भी शामिल हैं। मगर हमारे पास ज्यादा जगह नहीं है। इसलिए मैं आने वाले अगले महीनों में कुछ और क्लासेज शुरू करने जा रहा हूं और यह बिल्कुल ही मुफ्त होगा।'

अनुष्का पर कमेंट करने के लिए गावस्कर की हुई खूब खिंचाई


chat bot
आपका साथी