Akshay Kumar महिलाओं का दर्द बताने के लिए ट्रेडमिल पर चले 21 किमी, ट्रोलर्स बोले- 'AC का टेंपरेचर सामान्य होगा'

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह कई सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात भी करते रहते हैं। लेकिन इस बार अक्षय कुमार को एक सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बनना भारी पड़ रहा है।

By Anand KashyapEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 11:24 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 11:24 AM (IST)
Akshay Kumar महिलाओं का दर्द बताने के लिए ट्रेडमिल पर चले 21 किमी, ट्रोलर्स बोले- 'AC का टेंपरेचर सामान्य होगा'
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, Instagram : akshaykumar

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार फिल्मों के अलावा सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की वजह से भी अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह कई सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात भी करते रहते हैं। लेकिन इस बार अक्षय कुमार को एक सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बनना भारी पड़ रहा है। जिसके चलते वह सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

दरअसल अक्षय कुमार हाल ही में देशभर में हो रही पानी की समस्या को लेकर एक कार्यक्रम में पहुंचें। यहां पहुंचकर उन्होंने उन महिलाओं के दर्द के बारे में बात की जो रोजाना पानी भरने मीलों चलती हैं। अक्षय कुमार ने कहा कि महिलाएं साफ पानी भरने के लिए 21 किमी पैदल चलकर जाती हैं। महिलाओं के इस दर्द को समझाने के लिए अक्षय कुमार ने जो तरीका अपनाया उसकी वजह से वह अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं।

महिलाओं के दर्द को समझाने के लिए खुद अक्षय कुमार व्यायाम मशीन ट्रेडमिल पर 21 किमी पैदल चले। उनका ट्रेडमिल पर चलने का मकसद यह था कि वह लोगों को बता सकें कि जब महिलाएं 21 किमी चलकर पानी भरने जाती हैं तो उन्हें पैदल चलते समय कितनी परेशान होती हैं। इसलिए पानी जरूर बचाना चाहिए ताकि उन्हें इस तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। लेकिन अक्षय कुमार को महिलाओं का दर्द बताना कई लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने उनको ट्रोल कर दिया है।

Akshay Kumar walked 21 kilometers on the treadmill to feel the pain of women who walk 21 kms and more everyday to get safe drinking water. Join him at #MissionPaani Waterthon, a @CNNnews18 and @harpic_india initiative towards water conservation and hygiene. pic.twitter.com/fqxiUKQ5tg

— Mission Paani (@MissionPaani) January 26, 2021

Rohit Bisht नाम के यूजर ने अक्षय कुमार को ट्रोल करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'भाई इतना पैसा है अक्की के पास, थोड़ा इनके ऊपर खर्च कर देंगे तो नाक नहीं कटेगी। सहानुभूति दिखाने का क्या फायदा। यह तो हर कोई अमीर आदमी करता है'। dev नाम के यूजर अक्षय कुमार के ट्रेडमिल पर चलने को लेकर लिखा, 'उम्मीद है एसी का टेंपरेचर सामान्य होगा'।

Bhai itna paisa hai akki k pass thoda inke uper kharcha kar dega to naak nahi kategi...sahanubhuti dikhane ka kya faayada...ye to har koi ameer aadmi karta hi hai..

— Rohit Bisht (@RohitBi25839073) January 27, 2021

I hope A/C was at a decent temperature

— dev (@tired_gazer) January 27, 2021

Now don't play paint ball and say it's to understand struggle of soldiers 😂😂😂😂— Asura (@THE_LIT_) January 27, 2021

Asura ने लिखा, 'अब पेंटबॉल मत खेलना हैं और यह मत कह देना कि सैनिकों के संघर्ष को समझने की जरूरत है'। इनके अलावा अक्षय कुमार को और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ट्रोल किया है। आपको बता दें इससे पहले अक्षय कुमार भारत के बहुचर्चित और मेड इन इंडिया गेम FAU-G को लॉन्च करने की वजह से चर्चा में थे। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।

उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर FAU-G गेम से जुड़ा एक टीजर वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उन्होंने इस गेम के सभी किरदारों को दिखाया गया है। इस टीजर वीडियो को साझा करते हुए अक्षय कुमार ने अपने फैंस के लिए खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, 'FAU-G: निडर और यूनाइटेड गार्ड दुश्मन का सामना करते हैं। अपने देश के लिए लड़ो। हमारे ध्वज की रक्षा करो। भारत का सबसे प्रत्याशित एक्शन गेम, फियरलेस और यूनाइटेड गार्ड: FAU-G आपके लिए। आज ही अपना मिशन शुरू करें।' 

chat bot
आपका साथी