बड़ी मजेदार है अजय देवगन और काजोल के बीच हुई ये नोकझोंक!

काजोल मस्ती भरे अंदाज़ में अजय को ये कहना चाहती हैं कि अजय देवगन ने यह आइडिया उनसे चुरा लिया है।

By Manoj KumarEdited By: Publish:Thu, 18 Aug 2016 04:44 PM (IST) Updated:Fri, 19 Aug 2016 07:47 AM (IST)
बड़ी मजेदार है अजय देवगन और काजोल के बीच हुई ये नोकझोंक!

मुंबई। काजोल और अजय देवगन भले ही पति-पत्नी हैं, लेकिन एक-दूसरे के साथ दोस्तों की तरह मस्ती करते हैं। साथ ही दोनों एक-दूसरे की टांग-खिंचाई में भी पीछे नहीं रहते।

फिर वो जगह ट्वीटर हो या इंस्टाग्राम.. एक बार फिर से काजोल और अजय देवगन इंस्टाग्राम पर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दरअसल अजय देवगन ने अपने बेटे युग और बेटी न्यासा की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है और फिर इसके साथ उन्होंने केप्शन दिया है- भाई-बहन का सच्चा प्यार कुछ ऐसा होता है। अजय ने राखी के मौके पर यह तस्वीर शेयर की है।

फिर चढ़ा जया बच्चन का पारा, इस बार स्टूडेंट्स को सुनाई खरी-खोटी

True love is also you copying my idea and sharing a photo of Nysa and Yug before I can. #tbt

A photo posted by Ajay Devgn (@ajaydevgn) on Aug 17, 2016 at 11:11pm PDT

इस पर काजोल ने अजय की टांग खिंचाई करते हुए लिखा है- सच्चा प्यार मेरा आइडिया चुराकर मुझसे पहले युग और न्यासा का फोटो साझा करना भी है।

अमिताभ बच्चन ने बताया, आंखें 2 से क्यों बाहर हुए अक्षय कुमार

दरअसल काजोल मस्ती भरे अंदाज़ में अजय को ये कहना चाहती हैं कि अजय देवगन ने यह आइडिया उनसे चुरा लिया है। जबकि यह आइडिया उनका था और उनकी चाहत थी कि वो इस तस्वीर को खुद साझा करें।

chat bot
आपका साथी